जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली न्याय यात्रा

बलिया। रोडवेज स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को राहुल गांधी के भारत जोड़ों न्याय यात्रा के समर्थन में न्याय यात्रा रथ निकाला। जो शहर के विभिन्न चौराहे पर स्वतंत्रता सेनानी एवं शहीदों के मूर्तियों पर माल्यार्पण किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने भारत जोड़ो, नफरत छोड़ों के नारे से आवाज बुलंद किया।
न्याय यात्रा रथ का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गाजे बाजे के साथ कांग्रेस भवन यात्रा की शुरूआत हुई। यात्रा टाउन स्कूल चौराहा स्वतंत्रता सेनानी राम दहिन ओझा, रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित स्वतंत्रता सेनानी चितू पांडेय, चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा का माल्यार्पण कर नमन किया। जिसके बाद यात्रा पुन: जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर पहुंचकर सभा के रूप में परिवर्तित हो गयी। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि आज देश कठिन दौर से गुजर रहा हैं। किसानो, महिलाओं, बेरोजगार नौजवानों, चिकित्सा, स्वास्थ्य, सड़क, विकास के मामले में केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार पूरी तरह नाकाम हो चुकी है। मंदिर के नाम पर लोगों को असल मुद्दों को बहकाया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी कभी जाति धर्म की राजनीति नहीं करती है। कांग्रेस देश और देशवासियों के विकास की राजनीति करती है। भाजपा के नफरती विचारों के खिलाफ राहुल गांधी सड़क पर न्याय यात्रा निकालकर देश की जनता को जगाने का काम कर रहे है। ताकि देश में अमन शांति खुशहाली का वातावरण बन सके। इस दौरान सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button