भगवान कृष्ण और मां गंगा की चाहिए कृपा, तो करे ये उपाय…

नई दिल्ली। इस साल माघ माह की शुरुआत 26 जनवरी से हो चुकी है। साथ ही इसका समापन 24 फरवरी से होगा। इस विशेष दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस पूरे महीने श्री हरि विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की पूजा करने से जीवन भर धन की कमी नहीं होती है। वहीं इस महीने को लेकर कुछ नियम बताए गए हैं, जिनका पालन हर किसी को करना चाहिए। तो आइए उन महत्वपूर्ण बातों को जानते हैं –

माघ माह 2024 की शुभ शुरुआत
माघ माह की शुरुआत 26 जनवरी 2024 से हो चुकी है। साथ ही इसकी समाप्ति 24 फरवरी 2024 को होगी। इस महीने प्रयागराज में संगम तट पर गंगा स्नान करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से कभी न समाप्त होने वाला फल प्राप्त होता है। साथ ही भगवान कृष्ण और मां गंगा की कृपा बनी रहती है। इस महीने लोग प्रयागराज में गंगा नदी के किनारे कल्पवास भी करते हैं।

माघ महीने में किए जानें वाले कार्य
माघ माह में दान करना शुभ माना जाता है। इसलिए इस महीने अन्न, वस्त्र, तिल, गुड़, कंबल, घी, गीता, गेहूं, जल आदि का दान करना स्वर्ण तुल्य माना गया है।
माघ में ज्यादा देर तक नही सोना चाहिए।
साथ ही इस महीने रोजाना पवित्र स्नान यानी नहाने के पानी में गंगा जल मिलाकर या फिर गंगा नदी में जाकर स्नान करना शुभ माना जाता है।
इस माह तले-भुने भोजन से बचना चाहिए।
इस महीने भूमि शयन का विशेष महत्व है।
माघ मास का सीधा संबंध भगवान श्रीकृष्ण के माधव स्वरुप से है, इसलिए इस माह उनकी पूजा जरूर करनी चाहिए। इसके अलावा ‘मधुराष्टक’ का पाठ करना चाहिए।
इस माह में गीता का पाठ करना चाहिए।
इसके साथ ही इस महीने तिल का उपयोग 6 तरीकों से करना चाहिए, जैसे – जल में डालकर स्नान, सेवन, दान, उबटन लगाना, तिल से हवन, तिल का भोग आदि। ऐसा करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है।

Related Articles

Back to top button