भगवान भरोसे चल रहा पशु अस्पताल

टिकैतनगर। विकास खंड पुरेडलई अंतर्गत कस्बा टिकैतनगर में स्थित पशु अस्पताल इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। हाल यह है कि उक्त पशु अस्पताल में न तो समय से डॉक्टर ही पहुंचाते हैं और न ही कर्मचारी ही समय से आना उचित समझते हैं। साथ ही जो इक्का-दुक्का चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी अस्पताल में मौजूद भी रहते हैं वह मीडियाकर्मियों को अपने कर्तव्यों का पालन करने में भी रुकावट पैदा करते है।

   बुधवार सुबह करीब 10 बजकर 10 मिनट पर कस्बा टिकैतनगर स्थित पशु अस्पताल में स्थानीय मीडियाकर्मियों ने जब पशु चिकित्सकों के समय से आने के दावों की पड़ताल करनी चाही। तो उनके समय से अस्पताल आने की बाते आसमानी दावों से अधिक कुछ न नजर आई। सुबह साढ़े दस बजे तक कोई भी जिम्मेदार कर्मचारी उक्त पशु अस्पताल में उपस्थित नही था। स्वमं डॉ भारत कुमार अपनी सीट से गायब थे। जबकि कुछ पशुपालक अपने जानवरो को लेकर बड़ी ही बेशब्री से इस कड़ाके की ठंड में पशु चिकित्सक डॉ भारत कुमार के आने का इंतजार कर रहे थे। उक्त बदहाल व्यवस्था की कवरेज करने के दौरान पशु अस्पताल में तैनात एक चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी द्वारा मीडियाकर्मी को कवरेज यानी अपने कर्तव्यो का पालन करने से जबरन रोका भी जा रहा था। जो स्वमं कर्मचारियों की बेअंदाजी व उनकी बेलगामी को प्रदर्शित कर रहा था।

Related Articles

Back to top button