ज़ैदपुर बाराबंकी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतरिख पर राष्ट्रीय क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड एवं लक्ष्य की राष्ट्रीय टीम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने कहा कि जिम्मेदारी के साथ अच्छा कार्य करने से ही नाम बढ़ता है। जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष आशुतोष अवस्थी, मंडल अध्यक्ष हरक अरुण कुमार वर्मा,मंडल अध्यक्ष जैदपुर संजय अवस्थी एवं मुख्य जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अवधेश कुमार यादव, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव टंडन,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतरिख अधीक्षक डॉक्टर नीतिश कुमार सिंह, अजय कुमार वर्मा एवं समस्त चिकित्सा अधिकारी व स्टाफ उपस्थित था। जिनको सांसद द्वारा प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए।