भारतीय संस्थाओं पर साइबर हमलों में 15 प्रतिशत बढ़ोत्तरी

नई दिल्ली। वर्ष 2023 में भारत में साइबर हमलों की संख्या में प्रति सप्ताह 15 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। साइबर हमलों के मामलों में एशिया-प्रशांत क्षेत्र में भारत केवल ताइवान से पीछे रहा। यह दावा साइबर सुरक्षा फर्म ‘चेक प्वाइंट’ ने सोमवार को किया।

चेक प्वाइंट की रिपोर्ट के अनुसार, गत वर्ष भारत में प्रत्येक संगठन पर प्रति सप्ताह 2138 साइबर हमले हुए। यह 2022 की तुलना में 15 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी है। एशिया-प्रशांत क्षेत्र में ताइवान में 3050 घटनाओं के बाद भारत पर सबसे अधिक साइबर हमले हुए।

प्रति संगठन औसतन 1,930 हमले हुए

हालांकि, गत वर्ष दुनियाभर के प्रत्येक संगठन पर औसतन 1158 साइबर हमले हुए, जो 2022 की घटनाओं की तुलना में एक प्रतिशत वृद्धि है। रिपोर्ट के अनुसार, क्षेत्रीय स्तर पर एशिया-प्रशांत क्षेत्र साप्ताहिक हमलों की उच्चतम औसत संख्या के साथ सबसे आगे है। यहां प्रति संगठन औसतन 1,930 हमले हुए, जो गत वर्ष की तुलना में तीन प्रतिशत की वृद्धि है।

शिक्षा-अनुसंधान क्षेत्र में हमलों की संख्या में 12 प्रतिशत की गिरावट

हालांकि रिपोर्ट में दावा किया गया कि पहले प्रमुख लक्ष्य रहे शिक्षा और अनुसंधान क्षेत्र में हमलों की संख्या में 12 प्रतिशत की गिरावट आई है। खुदरा व थोक क्षेत्र पर हमलों में 22 प्रतिशत और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में हमलों में तीन प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।

Related Articles

Back to top button