कस्बे से पुरवो तक रही श्री राम की धूम, जगह जगह निकली शोभा यात्रा

शाहगढ़/अमेठी- क्षेत्र में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बहुत ही खुशहाली देखी गई। चहुओर शोभा यात्रा, सुंदर कांड पाठ और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम सारा दिन चलता रहा। क्षेत्र जनता और व्यापारी इस अवसर को त्योहार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ें। हर घर पर घ्वज लहरा रहा था। और चहुओर श्री राम ध्वनि की गूंज सुनाई दे रही थी। बच्चें और युवा डी जे पर जय श्री राम के संगीत पर नृत्य करते दिखे, शाहगढ़ बाजार के भारतीय व्यापार मंडल अध्यक्ष बृज लाल अग्रहरि की अगुवाई में कस्बे में विशाल शोभा यात्रा निकाली गई, वही बालाजी प्रतिष्ठान पर प्रदीप तिवारी की देखरेख में सुंदर कांड पाठ का आयोजन हुआ, उसके बाद प्रसाद वितरण हुआ।

भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम चौहान और सेवा भारती जिलाध्यक्ष उमा शंकर शुक्ला की देखरेख में संघ व पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ कस्बे में शोभा यात्रा निकाली गई। सैनिक स्कूल मोड़ के पास हनुमान मंदिर रामगंज कौहार में ग्राम प्रधान भनियापुर अमर नाथ सिंह की देखरेख में सुंदर कांड पाठ के बाद प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजन हुआ। उलरा ग्राम सभा में सुरेश सिंह ने सुंदर कांड पाठ के बाद प्रसाद वितरण किया। कमला नगर में व्यापार मंडल अध्यक्ष हनुमान अग्रहरि की अगुवाई में शोभा यात्रा प्रसाद वितरण का कार्यक्रम हुआ। मुंशीगंज कस्बे में व्यापार मंडल अध्यक्ष संदीप दुबे की अगुवाई में शोभा यात्रा और प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर राजू उपाध्याय, कंसराज सिंह, मनोज तिवारी, धना राम पांडेय, गंगाराम यादव, राम सजीवन शर्मा, संदीप यादव, रंजीत सिंह, सोनू सिंह, दीपू अग्रहरि, सर्वेश शर्मा, हिमांशु शर्मा, दीपक धुरवंशी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button