नागांव (असम)। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान आज राहुल गांधी के नागांव जिले में स्थित असमी संत श्रीमंत शंकरदेव के जन्मस्थान पर जाने का कार्यक्रम था। हालांकि, इस कार्यक्रम के समय में बदलाव किया गया है।
क्या बोले राहुल गांधी?
राहुल गांधी ने मंदिर में एंट्री का समय बदले जाने पर प्रतिक्रिया दी है। दोपहर 3 बजे के बाद असम के तीर्थस्थल बताद्रवा थान जाने की अनुमति दिए जाने पर राहुल गांधी ने कहा कि आज सिर्फ एक व्यक्ति मंदिर में जा सकता है।
जयराम रमेश ने लगाया आरोप
वहीं, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने प्रशासन पर आरोप लगाया है। जयराम रमेश ने कहा कि राहुल गांधी तीर्थस्थल बताद्रवा थान जाना चाहते थे, हम 11 जनवरी से कोशिश कर रहे थे और हमारे दो विधायक इसे लेकर प्रबंधन से भी मिले थे। कल अचानक हमें बताया गया कि हम दोपहर 3 बजे से पहले वहां नहीं आ सकते।