बेंगलुरु। बेंगलुरु के बाहरी इलाके अनेकल शहर में शुक्रवार सुबह एक स्कूल भवन के निर्माण के लिए बनाई गई अस्थायी संरचना ढह जाने से दो लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। स्थानीय पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, घटना उस वक्त घटी जब एक निजी स्कूल के बरामदे की सेंटरिंग की जा रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस, अग्निशमन और आपातकालीन सेवा कर्मियों के साथ मौके पर पहुंची।
उन्होंने मलबे में दबे घायलों को निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि कम से कम 13 लोग घायल हो गये। दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए जांच जारी है।