बलिया। दुबहड़ पुलिस ने जनाड़ी तिराहा के पास से बुधवार की सुबह करीब दस बजे एक अभियुक्त को एक तमंचा व एक कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने संंबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के लिए चालान कर दिया। पुलिस की माने तो उप निरीक्षक विश्वदीप सिंह अपने हमराहियों के साथ चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त मन्नू यादव उर्फ महेश यादव पुत्र सुरेश यादव निवासी पिपरा मठिया थाना दुबहड़ को जनाड़ी तिराहा के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान इसके पास से एक तमंचा व एक कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त का लम्बा अपराधिक इतिहास है। इसके उपर विभिन्न थानों में दर्जनभर से अधिक मुकदमें दर्ज है। पुलिस को इसकी तलाश थी। पुलिस ने संंबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के लिए चालान कर दिया।