अयोध्या में आज से भव्य मंदिर में श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम और पूजन विधि होगी शुरू

अयोध्या।  अयोध्या में 22 जनवरी को भव्य राम मंदिर में श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम और पूजन विधि आज से (16 जनवरी) शुरू हो जाएगी। दोपहर डेढ़ बजे यजमान डॉ. अनिल मिश्र के दशविधि स्नान से अनुष्ठान आरंभ होगा। प्रतिमा निर्माण स्थल पर कर्मकुटी का पूजन होगा। शाम को प्रतिमा निर्माण स्थल विवेक सृष्टि में हवन होगा।

‘पंच’, सभी संत और दुन‍ियाभर के राम भक्‍त हैं उत्‍साह‍ित: महंत द‍िनेंद्र दास

अयोध्या। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर निर्मोही अखाड़े के महंत दिनेंद्र दास ने कहा, “जिस स्थान पर रामलला थे, वह निर्मोही अखाड़े का था और वहां पूजा-अर्चना की जा रही थी… सुप्रीम कोर्ट के आदेश से पहले आरती की जा रही थी।” लेकिन अधिकारियों ने हमें रोक दिया… लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद रामलला की पूरी संपत्ति वापस मिल गई। हमारे पंच, सभी संत और दुनिया भर के राम भक्त उत्साहित हैं…।”

कर्नाटक के मूर्तिकार ने बनाई रामलला की प्रतिमा

अयोध्या। नवनिर्मित मंदिर के गर्भगृह में मैसूर (कर्नाटक) के मूर्तिकार अरुण योगीराज द्वारा निर्मित रामलला की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। यह घोषणा श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने की। उन्होंने बताया कि 18 जनवरी को इसे गर्भ गृह में स्थापित किया जाएगा।

आगरा के प्राचीन पेठे की 56 वैरायटी पहुंची अयोध्‍या

अयोध्या। अपने आराध्य श्रीराम के आगमन के लिए अयोध्या नगरी पूरी तरह से तैयार हो गई है। 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को और भी भव्य बनाने के लिए आगरा से पेठा आ गया है। आगरा के प्राचीन पेठे की 56 वैरायटी अयोध्‍या पहुंच गई है। वहीं, श्रीकृष्ण जन्मभूमि से 1,000 किलोग्राम लड्डुओं का भोग अयोध्या भेजा गया।

प्रतिष्ठा समारोह के दौरान ऐसी होगी सुरक्षा-व्‍यवस्‍था

लखनऊ। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर अयोध्या में सुरक्षा-व्यवस्था पर स्पेशल डीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने कहा,”…उन स्थानों पर पुलिस के लिए एक अलग ड्रेस कोड होगा जहां आम जनता या आम लोग रहेंगे।” श्रद्धालु दर्शन करेंगे। वहां तैनात सभी पुलिसकर्मी बिना हथियार के होंगे और हथियार के साथ पुलिसकर्मी पुलिस की वर्दी में होंगे। हमने तकनीक को भी शामिल किया है और कैमरों के जरिए निगरानी की जाएगी। कुछ प्रशिक्षु आईपी अधिकारी भी अलग-अलग राज्यों से आए हैं। विभिन्न भाषाएं बोलने वाले लोग अयोध्या आएंगे और उनके सहज अनुभव के लिए सभी व्यवस्थाएं की गई हैं…।”

प‍िंक ऑटो सेवा को लेकर बोले चंपत राय- सराहनीय कदम

अयोध्या। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई पिंक ऑटो सेवा को लेकर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने कहा, “उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उपलब्ध कराया गया प्रदूषण रहित यह वाहन अयोध्या के लोगों के लिए है… यह एक सराहनीय कदम है…”

Ram Mandir: कांग्रेस पर बरसे पुजारी महंत राजू दास, कहा- ‘राजनीतिक लाभ के लिए किया इस्तेमाल’

अयोध्या।  कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर हनुमानगढ़ी मंदिर के पुजारी महंत राजू दास ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस की वजह से है कि यह मुद्दा इतने लंबे समय तक चला। कांग्रेस ने अपने राजनीतिक लाभ के लिए भगवान राम को काल्पनिक साबित करने की कोशिश की। उन्होंने भगवान राम को तंबू में रखा।

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर क्‍या बोले महंत राजू दास?

अयोध्‍या। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर हनुमानगढ़ी मंदिर के पुजारी महंत राजू दास ने कहा, “यह कांग्रेस की वजह से है कि यह मुद्दा इतने लंबे समय तक चला। कांग्रेस ने अपने राजनीतिक लाभ के लिए भगवान राम को काल्पनिक साबित करने की कोशिश की। उन्होंने भगवान राम को तंबू में रखा… कांग्रेस ने दिल्ली में गायों और हिंदू संतों को गोली मारी। उन्होंने कई बार सनातन धर्म को नीचा दिखाने की कोशिश की है। ये वही दिग्विजय सिंह हैं, जिन्होंने अपनी किताब में लिखा था कि हिंदू संत बोको हराम से भी ज्यादा उग्रवाद फैला रहे हैं। यह कांग्रेस पार्टी और दिग्विजय सिंह ही हैं जिन्होंने भगवा आतंकवाद शब्द गढ़ा है…

150 विद्वान प्राण प्रतिष्ठा समारोह में लेंगे भाग

अयोध्या। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर वैदिक पुजारी सुनील लक्ष्मीकांत दीक्षित का कहना है, “लगभग 150 विद्वान प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेंगे। यह प्रार्थना आज से शुरू होगी और 22 जनवरी की शाम तक जारी रहेगी… यजमान की शुद्धि और पूजा का अधिकार प्राप्त करने के लिए आज प्रायश्चित प्रार्थना की जाएगी। विष्णु पूजा, गोदान,… किया जाएगा। इसके बाद मूर्ति की शुद्धि कर पूजा की जाएगी।”

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद साक्षी महानुभावों को कराया जाएगा दर्शन

अयोध्‍या। गर्भ-गृह में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के पूरा होने के बाद सभी साक्षी महानुभावों को दर्शन कराया जाएगा।

राम मंदिर में लगे 11 स्वर्ण मंडित कपाट

अयोध्या। राम मंदिर के भूतल पर 14 में से 11 स्वर्ण मंडित कपाट लगा दिए गए। इसमें मुख्यद्वार भी शामिल है। मंदिर के गर्भगृह में कपाट लग गये। इसके अतिरिक्त सिंहद्वार पर चार पल्ले का कपाट लगाया गया। सभी पर सोना जड़ा है। कार्यदायी संस्था के अधिकारी ने बताया कि मंगलवार तक सभी कपाट लग जाएंगे। 

एसएसपी ने पुल‍िस बल के साथ राम मंदि‍र पर‍िसर सह‍ित महत्‍वपूर्ण स्‍थानों पर क‍िया पैदल गश्‍त

अयोध्‍या। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दृष्टिगत अयोध्‍या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर ने पुलिस अधीक्षक नगर, जनपद अयोध्या एवं अन्य पुलिस बल के साथ राम मंदि‍र परिसर, नयाघाट एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर पैदल गश्त किया गया, ताकि सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सके। भ्रमण के दौरान उन्होंने ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात कर्मचारियों की जांच की और सभी संबंधित मीडिया सेल, पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए।

रामलला के प्राण प्रतिष्ठा और संबंधित आयोजनों की पूरी जानकारी

अयोध्‍या। प्राण प्रतिष्ठा और संबंधित आयोजनों का विवरण

22 जनवरी को को प्राण प्रत‍िष्‍ठा अनुष्ठान की प्रक्रिया होगी पूर्ण

अयोध्‍या। 22 जनवरी को एक बजे प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान की पूर्णाहुति के साथ स्थापना की प्रक्रिया पूर्ण होगी। इसके बाद ही नए गर्भगृह में रामलला का दर्शन-पूजन शुरू हो सकेगा।

गर्भगृह में 18 को ही स्थापित कर दी जाएगी प्रतिमा

अयोध्‍या। 18 जनवरी को गर्भगृह में रामलला की प्रतिमा अपने स्थान पर स्थापित कर दी जाएगी, लेक‍िन स्थापना की प्रक्रिया प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के रूप में चलती रहेगी। 

आज से शुरू हो रहा है अनुष्ठान

अयोध्‍या। श्री राम जन्‍मभूम‍ि क्षेत्र ट्रस्ट महासचिव ने स्पष्ट किया कि रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान तो मंगलवार से ही शुरू हो रहा है, लेक‍िन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य पूजन 22 जनवरी को मध्याह्न 12:20 से एक बजे तक चलेगा।

Related Articles

Back to top button