अवैध पिस्टल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

बलिया। मुखबीर की सूचना पर सिकन्दरपुर पुलिस ने नहर पुलिया बहद ग्राम महरो से अभियुक्त अमन कुमार भारती पुत्र रामलाल भारती निवासी ग्राम बस्ती बुजुर्ग थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया को रविवार को गिरफ्तार किया। वही उसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल व एक कारतूस बरामद किया। अभियुक्त के विरूद्ध संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दिनेश पाठक, उनि चन्द्रप्रकाश कश्यप, हेका मुनीब यादव, हेका संजय कुमार आदि रहे।

Related Articles

Back to top button