पूर्व पालिका अध्यक्ष सहित पांच लोगों पर रंगदारी के मामले में न्यायालय में याचिका दायर

बदायूँ। पूर्व अध्यक्ष दीपमाला गोयल पुत्र अमन गोयल व संजय पाठक, दरोगा अशोक कुमार व एक सिपाही हिमलयन प्रेस पर जाकर स्टाफ को धमकाने व प्रेस मलिक को कारोबार चलाने के लिए बीस लाख रुपए की रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी आदि की शिकायत थाना सिविल लाइन ना सुनने पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली है।

पूरा मामला थाना सिविल लाइन क्षेत्र का है पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ने अपने कार्यकाल में पूरे शहर में राजनीतिक होर्डिंग लगवाए थे। जिनका प्रेस मलिक को लगभग 12 लाख रूपए बकाया था। जिसका तगदा कई बार प्रेस मलिक ने किया जिसको लेकर कई बार उपरोक्त लोग भुगतान के बारे में टाल-मटोल करते रहे हैं। जिसकी शिकायत थाना सिविल लाइन में कई बार पीड़ित ने लिखित रूप में की। पीड़ित का आरोप है कि थाना पुलिस ने उपरोक्त लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं की। दिनांक 04-1-24 को उपरोक्त लोग पीड़ित की प्रेस पर गए और प्रेस मलिक को पूछा और स्टाफ को धमकाते हुए कहां की अपनी तहरीर वापस ले और कारोबार का 1/2 हमें हर महीने पहुंचाएं या फिर 20 लाख रुपए हर 6 महीने में दे यदि ऐसा ना करेगा तो जान से हाथ धोना पड़ेगा यह कहते हुए वह चले गए। पीड़ित ने घटना की जानकारी लिखित रूप में स्थान सिविल लाइन को दी थी लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद उपरोक्त लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो विवश होकर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली है।

Related Articles

Back to top button