राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष बने संजय राय व पावेल राज जिलामंत्री

बाराबंकी। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय महामंत्री व खण्ड शिक्षा अधिकारी मसौली संजय कुमार शुक्ल के नेतृत्व में विकास भवन के स्वर्ण जयंती सभागार में आयोजित की गई। बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश कार्यकारिणी के कार्यकारी प्रांतीय अध्यक्ष संजय सिंह, प्रांतीय महामंत्री संजय कुमार शुक्ल, प्रदेश उपाध्यक्ष व निर्वाचन अधिकारी सतीश श्रीवास्तव व मृतक आश्रित शिक्षक कर्मचारी संघ के प्रदेश संयुक्त मंत्री जुबेर अहमद एवं प्रदेश सचिव पंकज बाजपेई उपिस्थित रहे। कार्यकारिणी गठन से पूर्व अपने उद्बोधन में प्रांतीय महामंत्री संजय कुमार शुक्ल ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए संगठन हर स्तर पर आंदोलन करेगा एवं पुरानी पेंशन हम सभी का अधिकार है। प्रदेश स्तरीय समस्याओं के लिए शासन स्तर पर पैरवी की जा रही है जल्द ही निष्कर्ष सभी के सामने होगा।

जिला स्तरीय समस्याओं के निपटारे के लिए प्रत्येक विभाग की बैठकें आयोजित कर निस्तारण कराया जाएगा। जिला कार्यकारिणी के गठन हेतु उपिस्थित कर्मचारियों व अधिकारियों से आवेदन प्राप्त किये गये। जिसमें खण्ड शिक्षा अधिकारी सूरतगंज संजय राय को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। जिलामंत्री पद हेतु सर्वसम्मति से पावेल राज भट्ट कार्यालय सहायक मसौली को नामित किया गया। इसी क्रम में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंद्रेश कुमार, जिला कोषाध्यक्ष नीरद पांडेय, जिला संयुक्त मंत्री आकाश त्रिपाठी, उपाध्यक्ष सुधीर कुमार, महिला उपाध्यक्ष अल्का गौतम को सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया। इस मौके पर सफीर मलिक, अभिषेक श्रीवास्तव, हरिशचन्द्र वर्मा, जितेंद्र दीक्षित सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button