विकसित भारत संकल्प यात्रा में सरकार की योजनाओं की दी गई जानकारी।

मंडल अध्यक्ष अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर डाला प्रकाश ।

तिलोई अमेठी। विधान सभा क्षेत्र अन्तर्गत ब्लाक सिंहपुर की ग्राम पंचायत महिया सिंदुरिया में भारत सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें वर्तमान भारतीय जनता पार्टी सिंहपुर के मंडल अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव सहित अन्य कई भाजपा नेताओं के साथ ही अधिकारियों द्वारा केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। ग्राम पंचायत महिया सिंदुरिया में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में विभिन्न विभागों द्वारा सम्बन्धित योजनाओं के स्टॉलों को लगाया गया एवं इन स्टॉलों पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित रह गये पात्र लाभार्थियों का नामांकन किया गया। तथा इस अवसर पर विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के दौरान नोडल अधिकारी आईएसबी चंद्रभान सिंह के साथ ही पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष अमरीष जायसवाल द्वारा उपस्थित जनसामान्य को पंचप्रण की शपथ दिलाई। मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत सरकार के विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित व्यक्तियों द्वारा प्राप्त होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी गई, उक्त कार्यक्रम में विभिन्न विभागों क्रमशः राजस्व विभाग द्वारा भूमि विवाद से सम्बन्धित राजस्व चौपाल, पुलिस विभाग द्वारा मिशन शक्ति कार्यक्रम, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, खादी ग्रामोद्योग, जल जीवन मिशन, एनआरएलएम, बाल विकास, पेंशन, स्वास्थ्य विभाग सहित कई अन्य विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर अद्यतन योजनाओं व जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करते हुये अब तक संचालित योजनाओं से वंचित जनसामान्य के आवेदन कराते हुये उन्हें सम्बन्धित योजनाओं के तहत लाभान्वित किया गया। ग्राम प्रधान महिया सिंदुरिया अजय सिंह द्वारा संकल्प यात्रा में आयें हुए अतिथियों को फूल मालाओं और गुलदस्ता भेंटकर सम्मानित किया गया तथा पंचायत सचिव वंदना वर्मा ने भी अतिथियों का आभार व्यक्त किया इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री सिंहपुर सुनील कुमार पासी, मंडल उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश साहू, विपिन सिंह के अलावा भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button