कोहरे के कारण हुई हवाई यात्रा प्रभावित, किये गए डाइवर्ट…

पटना। राजधानी पटना में कोहरे का असर शनिवार को भी विमान सेवाओं पर पड़ा। पटना एयरपोर्ट पर शनिवार की सुबह 10 बजे लैंड करने वाली विस्तारा की फ्लाइट संख्या यूके 717 कोलकाता डायवर्ट कर दी गई। इसे दिल्ली से सुबह आठ बजकर 20 मिनट पर रवाना होना था, मगर 16 मिनट बाद टेकआफ हुआ। इसके अलावा इंडिगो की दिल्ली और बेंगलुरु फ्लाइट रद कर दी गई। स्पाइसजेट की दिल्ली फ्लाइट तीन घंटे 10 मिनट की देरी से आई।

अन्य प्रमुख विमानों में कोलकाता-पटना इंडिगो 6ई6917 एक घंटा, कोलकाता-पटना इंडिगो 6ई632 50 मिनट, बेंगलुरु-पटना इंडिगो 6ई6451 30 मिनट, दिल्ली-पटना इंडिगो 6ई2695 25 मिनट, मुंबई-पटना इंडिगो 6ई5173 40 मिनट विलंब से आए। वहीं, रांची-पटना 6ई925 को री-शेड्यूल किए जाने की जानकारी काफी देर तक नहीं मिली।

साउथ बिहार चार घंटे देरी से पहुंची
इसका असर ट्रेनों पर व्यापक रूप से देखा जा रहा है। शनिवार को साउथ बिहार एक्सप्रेस चार घंटे विलंब से पहुंची। मगध लगभग दो, श्रमजीवी आधा घंटा विलंब से चल रही है। शनिवार को राजधानी एवं संपूर्ण क्रांति के समय में काफी सुधार हुआ।

दोनों ट्रेन समय पर पहुंची, जिससे यात्रियों ने राहत की सांस ली। विक्रमशिला भी समय पर चल रही है। गंगा-दमोदर एवं हटिया एक्सप्रेस के समय में भी काफी सुधार हुआ है। दोनों ट्रेन समय पर पहुंची। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि पूर्व की तुलना में ट्रेनों के परिचालन में काफी सुधार हुआ है।

Related Articles

Back to top button