हटाए नही पद्दोनित किये गए है पूर्व डीजीपी संजय कुंडू

मनाली। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के पालमपुर से संबंध रखने वाले कारोबारी निशांत से जुड़े मामले के बाद डीजीपी पद से हटाए गए संजय कुंडू के मामले पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रतिक्रिया दी है।

अब उन्हें नई जिम्मेदारी दी गई है। सुक्खू सरकार ने संजय कुंडू को पदोन्नत किया है। सरकार ने उन्हें पद्दोनन्त कर आयुष विभाग का प्रधान सचिव लगाया है। उन्होंने कहा कि पूर्व डीजीपी संजय कुंडू को हटाया नही बल्कि पद्दोनित किया है।

संजय कुंडू को डीजीपी पद से हटाकर प्रधान सचिव लगाया
पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा कि वैसे तो वह इस मामले में कुछ कहना नहीं चाहते लेकिन उनके खिलाफ आई शिकायत को लेकर सरकार ने उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन किया है।

संजय कुंडु ने 35 साल तक प्रदेश की सेवा की है। उनकी छवि स्वच्छ है। निष्पक्ष जांच हो, इसको देखते हुए सजंय को डीजीपी के पद से हटाकर प्रधान सचिव लगाया गया है।

ट्रक चालको की हड़ताल पर पुलिस की नजर
उन्होंने कहा कि हड़ताल पर प्रदेश सरकार नजर रखे हुए है। पेट्रोल डीजल की कमी नही होगी। प्रदेश सरकार पुलिस की निगरानी में डीजल पेट्रोल की व्यवस्था कर रही है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को ट्रक चालकों की हड़ताल के मामले को गम्भीरता से लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्निवाल से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

हिमाचल का रुख कर रहे पर्यटक
क्रिसमस से लेकर न्यू ईयर तक भारी संख्या में पर्यटकों ने हिमाचल का रुख किया है। प्रदेश सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने को हर सम्भव प्रयास कर रही है। इससे पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने माता हिडिम्बा मन्दिर में पूजा अर्चना की ओर प्रदेश की सुख शान्ति की कामना की।

पूजा अर्चना के बाद उन्होंने मनाली के सर्किट हाउस में झांकियों को हरी झंडी दी। कार्निवाल में 220 महिला मंडलों सहित देश प्रदेश से आई 25 टीमों ने झांकियों में हिसा लिया। इस दौरान लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह, विधायक भुवनेश्वर गौड़, कामगार संघ के अध्यक्ष राजीव राणा मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button