PM, राष्ट्रपति समेत इन नेताओं ने लिखा संदेश, लोगों को आशा और शक्ति से भर दे…

नई दिल्ली। नए साल के मौके पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी लोगों नए साल की शुभकामनाएं दी। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा,”सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ! वर्ष 2024 सभी के लिए सुख, शांति और समृद्धि लाए। आइए हम समावेशी और सतत विकास में योगदान देने की नई प्रतिबद्धता के साथ नए साल का स्वागत करें।”

नया साल सभी के लिए अद्भुत स्वास्थ्य लेकर आए: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यू ईयर 2024 की बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर नए साल पर सभी लोगों को बधाई देते हुए लिखा,”सभी को शानदार 2024 की शुभकामनाएं! यह वर्ष सभी के लिए समृद्धि, शांति और अद्भुत स्वास्थ्य लेकर आए।”

वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और अपनी मां सोनिया गांधी के साथ अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। वहीं, उन्होंने नए साल की बधाई देते हुए लिखा,”नया साल आप सभी के जीवन में खुशियां और समृद्धि की सौगात और भारत में न्याय और मोहब्बत का पैगाम लेकर आए।”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नए साल पर लोगों को बधाई देते हुए एक्स पर लिखा,”आप सभी को आंग्ल नव वर्ष 2024 की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।”

नए साल के मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लोगों को बधाई देते हुए एक खास संदेश लिखा,”इस नव वर्ष पर मैं आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। वर्ष 2024 वह वर्ष होना चाहिए, जो एक बार फिर गरीबों और हाशिये पर पड़े लोगों को आशा और शक्ति वापस दे।”

Related Articles

Back to top button