पूजित अक्षत कलश शोभा यात्रा निकाली गई।

ज़ैदपुर बाराबंकी। रविवार को श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ द्वारा पूजित अक्षत कलश शोभा यात्रा जैदपुर थाना चौराहे पहुंचने पर विश्व हिन्दू परिषद एवम् श्रीराम भक्त प्रेमियों द्वारा बड़ी उत्साह के साथ पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया। जुलूस में ऊंट,घोड़े को सजा कर डीजे ब्रास बैंड,भांगड़ा व शंख के साथ घंटा घड़ियाल एवम् अन्य वाद्य यंत्रों के भव्य व विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा थाना चौराहा,सिनेमा हॉल,बड़ी बाजार,छोटा इमामबाड़ा सहित कस्बे के प्रमुख मार्गो से होती हुई श्रीराम जानकी बालाजी महाराज संगत मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में मुख्य रूप से डब्बू जायसवाल,उमाकांत मन्नू,श्यामू जायसवाल,गिरजा गुप्ता,विशाल जायसवाल,अम्बरीष रावत,राजन बकसोर,जितेंद्र वर्मा,धीरज जायसवाल,आशीष गुप्ता सहित भारी संख्या में रामभक्त शामिल थे।

Related Articles

Back to top button