बरेली के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी ने दिखाई क्षमता
बाराबंकी। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में चल रही राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में अंडर-9 इंडियन राउंड व रिकॉर्ड रिकवर राउंड के तीरंदाजों ने अपने-अपने लक्ष्य पर निशाना साधा। इस मुकाबले में इंडियन राउंड अंडर-9 बालक वर्ग में कुल 22 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। इस वर्ग में हार्टमैन कॉलेज (बरेली) के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी वैदिक कपूर ने तीरंदाजी अंडर-9 वर्ष की अप ट्रेल्स चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन किया। महज 5 साल की उम्र के खिलाड़ी वैदिक कपूर ने अपने उच्चतम कौशल सेट के साथ लक्ष्य हासिल किए। उन्होंने दो महीने पहले ही तीरंदाजी सीखना शुरू किया और अपने शहर बरेली के लिए रजत पदक जीता। इस उपलब्धि पर माता पिता और कोच ने हर्ष जताया। उनका अगला लक्ष्य लगातार अभ्यास के साथ राष्ट्रीय स्तर पर लक्ष्य बनाना है और राज्य के लिए रक्षात्मक रूप से स्वर्ण पदक हासिल करना है। बताते चलें कि स्थानीय केडी सिंह बाबू स्टेडियम में राज्य स्तरीय तीरंदाजी 12वीं मिनी सब जूनियर और चौथी अंडर-9 चैंपियनशिप का शुभारंभ डीएम व उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से अंडर-9 व अंडर 14 के करीब 200 खिलाड़ी ने प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के प्रदेश अध्यक्ष अवनीश अवस्थी व डीएम सत्येंद्र कुमार ने निशाना लगा कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मैदान में खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर व उनको मंच पर बुलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने प्रतियोगिता संपन्न कराने के लिए जिला आर्चरी एसोसिएशन बाराबंकी को 51,000 रुपये की धनराशि देने की घोषणा की। इस मौके पर जिला तीरंदाजी संघ के सचिव सोनभद्र बलराम कृष्ण यादव, अध्यक्ष हरपाल सिंह संरक्षक कुशाल अग्रवाल , कपिल वर्मा, संयुक्त सचिव जितेंद्र पटेल सहित कई मौजूद रहे।