पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ0 दिनेश शर्मा ने नैमिषारण्य स्थित मां ललिता देवी मंदिर करते हुये पूजन अर्चन किया

सीतापुर | सांसद राज्यसभा एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश डॉ0 दिनेश शर्मा ने नैमिषारण्य स्थित मां ललिता देवी मंदिर करते हुये पूजन अर्चन किया। मा0 सांसद राज्यसभा एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश डॉ0 दिनेश शर्मा के नैमिषारण्य सीतापुर स्थित पहला आश्रम पहुंचने पर सैकड़ों की संख्या में सनातन रक्षक बाल बटुकों द्वारा स्नेहिल स्वागत किया गया।
नैमिषारण्य तीर्थ अन्तर्गत पहला आश्रम में पहला आश्रम महंत नारायण दास के सानिध्य व ब्राह्मण चेतना परिषद के तत्वावधान में आयोजित ब्राह्मण समागम व भगवान परशुराम की मुर्ति का अनावरण व खिचड़ी भोज कार्यक्रम में पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा शामिल हुये।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व उपमुख्यमंत्री व राज्यसभा सदस्य दिनेश शर्मा शामिल हुए, राज्यसभा सदस्य ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए अपने संबोधन में ब्राह्मण समाज की एकजुटता पर बल दिया और ब्राह्मण समाज के युवाओं से वर्तमान और भविष्य की चुनौतियों को स्वीकार कर दृढ़ निश्चय के साथ अपना भविष्य बनाने को प्रेरित किया। इस मौके पर पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि अयोध्या के रामजन्म स्थल पर भव्य मंदिर में रामलला के दर्शन का सौभाग्य लगभग 550 वर्षों के बाद प्राप्त हो रहा है, मुझे लगता है कि जैसे 14 वर्ष के वनवास के बाद जब भगवान श्री राम अयोध्या वापस आए थे वैसे ही आज ये प्रसन्नता पूरे भारत और विश्व को प्रसन्नता हो रही है।

ये अवसर सदियों के इंतजार पर न्याय की जीत है, ये विश्व हिंदू परिषद, भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघर्ष और त्याग का फल है। अयोध्या में राम लला के भव्य मन्दिर के उद्घाटन का कार्यक्रम श्री राम जन्मभूमि न्यास ट्रस्ट द्वारा आयोजित किया जा रहा है न कि भारतीय जनता पार्टी या उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा। कार्यक्रम में विधायक महोली शशांक त्रिवेदी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुनीन्द्र अवस्थी, पहला आश्रम महंत नारायण दास, चक्रतीर्थं पुजारी राजनारायण पांडेय, बनगढ़ महंत सन्तोष दास खाकी, आत्मप्रकाश मिश्रा, विमल बजरंगी सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button