पूर्व पालिकाध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेसी नेता के निधन पर शोक

पलियाकलां खीरी- देश और समाज सेवा में अग्रणी तीन बार टाउन एरिया एवं नगर पालिका के अध्यक्ष रहे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता के निधन की सूचना से नगर सहित पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार रमेश चंद्र गर्ग (93)पुत्र माखनलाल गर्ग से पलिया में निवास कर रहे थे। उनका निधन सोमवार को बरेली के अस्पताल में हो गया अंतिम संस्कार 27 दिसंबर बुधवार को प्रातः11 बजे शारदा नदी तट पर किया जाएगा।वह पलिया टाउन एरिया व नगर पालिका के तीन बार अध्यक्ष रहे। बजाज चीनी मिल में अपने प्रयासों से शारदा प्रगतिशील मजदूर संघ की स्थापना कराई।पलिया माँटेसरी हाईस्कूल की स्थापना की और उसके अध्यक्ष रहे।नगर में ही श्रीरामगोपाल नेकीराम जूनियर हाई स्कूल के संस्थापक अध्यक्ष रहे।स्वर्गीय गर्ग केवल जिले में ही नहीं पूरे प्रदेश में अपने कार्यसेवा और अपनी प्रतिष्ठा के लिए जाने जाते थे।राम अवतार गर्ग उनके भाई हैं।उनके पुत्रों में अशोक कुमार गर्ग स्वर्गीय सतीश चंद्र गर्ग अवधेश चंद्र गर्ग हैं। अवधेश वर्तमान समय में अमेरिका में हैं।उनके आने पर ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।उनके निधन की जानकारी होने पर नगर के विभिन्न स्थानों पर शिक्षकों समाजसेवी संगठन एवं कंाग्रेसियों द्वारा मृत आत्मा की शांति के लिए शोकसभाएं कर श्रद्धांजलि दी जा रही है।

Related Articles

Back to top button