गोपाल मंडल ने मल्लिकार्जुन खरगे को लेकर दिया विवादित बयान

पटना। दिल्ली में इंडी गठबंधन की बैठक के बाद प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के लिए नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। इसी क्रम में जेडीयू के विवादित नेता गोपाल मंडल का बयान सामने आया है। उन्होंने तो कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पहचानने से ही इनकार कर दिया।

गोपाल मंडल से जब मीडिया ने पूछा कि इंडी गठबंधन की बैठक में मल्लिकार्जुन खरगे को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने की बात हुई है तो इसपरवह भड़क गए। उन्होंने कहा कि खरगे फरगे को कौन जानता है। उन्होंने कहा कि हम तो आपके ही मुंह से खरगे का नाम सुने हैं। इससे पहले हम जानते भी नहीं थे कि खरगे-फरगे कौन है। यह बात भी आज ही जाने हैं कि खरगे कांग्रेस के अध्यक्ष हैं।

आम लोगों में से कौन जानता है खरगे को, सभी लोग तो नीतीश कुमार को जानता है। पूरा देश नीतीश कुमार को जानता है। नीतीश कुमार के काम की वजह से उन्हें सभी लोग जानते हैं। नीतीश कुमार के नाम पर सभी लोग तैयार हो जाएंगे।

कौन हैं गोपाल मंडल
गोपाल मंडल बिहार के भागलपुर में गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा सदस्य हैं। वह अक्सर विवादों में रहते हैं। हाल में ही वह तब विवादों में घिर गए थे जब वह अस्पताल में रिवॉल्वर लेकर घुस गए थे। इसके बाद जब पत्रकारों ने सवाल पूछा तो उसे धमकी भी देने लगे थे।

यहां तक कि उन्होंने रिवॉल्वर निकालने की भी धमकी दे डाली थी। एक बार ट्रेन में चड्डी बनियान में पब्लिक में घूमने लगे थे। जिसके बाद उनका वीडियो जमकर वायरल हुआ था।

Related Articles

Back to top button