सोनिया गाधी का जन्मदिन मनाया

बदायूं .जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय बदायूं में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी जी का 77वां जन्म दिवस जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह की अध्यक्षता में मनाया गया कांग्रेस कार्यालय पर उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने केक काटकर आपस में बैठकर खाया एवं सभी लोगों ने सोनिया गांधी के जीवन की दीर्घायु और स्वस्थ रहने की कामना की।

उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओंकार सिंह ने कहा कि पूरे विश्व में हमारी सोनिया गांधी एक ऐसी राजनीतिक नेता रही जिन्होंने अपने त्याग से यह दिखा दिया कि वह त्याग की देवी है और 2009 में जब कांग्रेस सोनिया गांधी जी के नेतृत्व में सत्ता में आई थी तब उन्होंने प्रधानमंत्री पद का त्याग किया और सारे संसदीय दल के प्रस्ताव को ना स्वीकार कर मनमोहन सिंह जी को देश का प्रधानमंत्री बनवाया।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जितेंद्र कश्यप ने सोनिया जी की संगठनात्मक क्षमता के के बारे में बताते हुए कहा की 2009 में और 2014 में केंद्र में प्रदेशों में कांग्रेस की सरकार बनी और प्रदेशों में कांग्रेस मजबूती के साथ खड़ी हुई और लड़ी तो केवल और केवल सोनिया जी का ही व्यक्तित्व था। जिससे कांग्रेस अपना सत्ता में आई आज उनके जन्मदिन पर हम उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं और ईश्वर उन्हें दीर्घायु करें। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष सुरेश राठौर, प्रवक्ता प्रदीप सिंह एडवोकेट महासचिव गौरव सिंह राठौर, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य महासचिव इगलास हुसैन, शहर कांग्रेस कमेटी के सचिव शोएब, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सलारपुर के अध्यक्ष मोरध्वज राजपूत छात्र जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सौरभ सक्सेना प्रोफेसर अवधेश सिंह ने भी सोनिया गांधी के राजनीतिक व्यक्तित्व की चर्चा करते हुए उनको एक त्याग की देवी बताते हुए , उनके स्वस्थ रहने की कामना की।

इसके उपरांत कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी प्राइवेट बस स्टैंड और रोडवेज स्टैंड पर गए जहां पर सोनिया गांधी जी के जन्मदिन पर फल वितरण का कार्यक्रम भी किया कार्यक्रम में प्रवेश कुमार गणेश, दिनेश कुमार , रामपाल, जमीर अहमद ,सुंदर सिंह प्रवेश, अहमद अली, श्यामलाल भारती निर्देश कुमार श्रीमती नूरजहां श्रीमती बेगम श्रीमती गुड्डू आदि कार्यकर्ताओं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button