साहू मामले में BJP ने साधा कांग्रेस पर निशाना

नई दिल्ली। झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू के घर और कार्यालयों पर आयकर विभाग की छापेमारी चल रही है। उनके घर से आयकर विभाग को 300 करोड़ रुपए बरामद हुए हैं।

वहीं, दूसरी ओर भाजपा लगातार कांग्रेस पर निशाना साध रही है। भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी से पूछना चाहिए कि ये मोहब्बत की कौन सी दुकान है। कांग्रेस के एक सांसद से जुड़े परिसर से 200 करोड़ रुपए मिले हैं। भ्रष्टाचार की मूर्ति है कांग्रेस पार्टी।

Related Articles

Back to top button