एक निरीक्षक व 14 उप निरीक्षक का कार्यक्षेत्र बदला

बलिया। सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर करने के लिए एक निरीक्षक व 14 उप निरीक्षक का कार्यक्षेत्र बदला गया है, सिविल लाइन स्थित आवास में एसपी एस आनंद ने रविवार की शाम चार बजे इसकी जानकारी दी। निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को पुलिस लाइन से अपराध शाखा भेजा गया है। वहीं उप निरीक्षक संतोष यादव को पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी ताखा बनाए गए हैं। इसी प्रकार उप निरीक्षक मधुकर पाठक को पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी हनुमानगंज बनाए गए हैं। उप निरीक्षण श्रवण कुमार को प्रभारी चौकी हनुमानगंज से थाना सुखपुरा भेजे गए हैं। उप निरीक्षक आशीष कुमार दूबे को पुलिस लाइन से न्यायालय सुरक्षा, उप निरीक्षक रमेंश चंद्र शुक्ल को पुलिस लाइन से थाना बांसडीहरोड, उप निरीक्षक रतनलाल पाठक को पुलिस लाइन से थाना मनियर, उप निरीक्षक इस्माइल शेख को पुलिस लाइन से थाना मनियर, उप निरीक्षक राजबहादुर यादव को पुलिस लाइन से थान दोकटी, उप निरीक्षक ज्ञानचंद्र शुक्ला को पुलिस लाइन से थाना सहतवार, उप निरीक्षक हरिचरण यादव को पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी बदंतपुर बनाए गए हैं। उप निरीक्षक अरूण कुमार सिंह को एसएसआई थाना बांसडीह से बैरिया चौकी भेजे गए है। जबकि उप निरीक्षक बृजेंद्र कुमार सिंह को पुलिस लाइन से बसुधरपाह , उप निरीक्षक अनिल कुमार सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी गोपाल नगर, उप निरीक्षक अवधेश कुमार त्रिपाठी को पुलिस लाइन से मासुमपुर चौकी भेजे गए हैं।

Related Articles

Back to top button