आग से झुलसी महिला की उपचार के दौरान मौत….

बरेली: आग से झुलसी महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़ित का आरोप लगाने और जला कर मारने का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार बदांयू के थाना दातागंज के गांव गढ़ा निवासी नेमचंद का विवाह सात महीने पहले शाहजहांपुर के गढ़िया रंगीन निवासी 20 वर्षीय रेनू पुत्री सुरेश के साथ हुआ था। 26 नंबर को उसके परिवार वाले खेत पर गए थे। जब वह वापस आए तो देखा रेनू ने आग लगा ली थी। उपचार के लिए उसे बदांयू जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत में सुधार न होने पर उसे बरेली रेफर कर दिया। वहीं, बीती रात उपचार के दौरान रेनू की मौत हो गई। इस दौरान रेनू के पिता सुरेश का आरोप है कि दहेज की खातिर बेटी को जला कर मार दिया।

Related Articles

Back to top button