मनोज झा ने भाजपा नेताओं का उड़ाया मजाक

पटना। हाल में अपनी कविता से विवाद में रहने वाले आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने एक बार फिर से भाजपा नेताओं पर निशाना साधा है। उन्होंने पीएम मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनने के लिए भाजपा नेताओं पर चुटकी ली है। उन्होंने रविशंकर प्रसाद, बिहार में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा और पीएम मोदी का मजाक उड़ाया है।

मनोज झा ने अपने x हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि रेडियो और टीवी का अंतर मिट सा गया है। सारे नेतागण रेडियो की तरफ टकटकी लगा कर देख रहे हैं। मानो कही ऐसा ना हो कि ‘वो महानुभाव’ ‘प्रकट’ ही हो जाएं।

राजस्थान चुनाव पर मनोज झा ने दिया बयान
राजस्थान चुनाव पर बयान देते हुए मनोज झा ने कहा कि भाजपा नेता गरीब और किसान की बात न करके जाति-धर्म की राजनीति करते हैं। ये चुनाव गरीब जनता के लिए है न कि धर्म की राजनीति के लिए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को मंदिर पर खड़े कर देने से उनकी जरूरतें पूरी नहीं हो जाती है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में भाजपा ने चुनाव की आत्मा का कत्ल कर दिया।

Related Articles

Back to top button