चलती कार में लग गई आग,बाल-बाल बचे लोग…..

हमीरपुर:  कानपुर सागर हाईवे में जनपद कानपुर नगर के थाना सजेती क्षेत्र में यमुना नदी पुल के ऊपर चलती कार में आग लग गई। कार सवार रिटायर्ड फौजी का परिवार ने किसी तरह कार से कूद कर अपनी जान बचाई। आग का गोला बनी बोलेरो कार देखते ही देखते जलकर खाक हो गई। आग लगते ही हाईवे पर दोनों तरफ सैकड़ों वाहन खड़े हो गए।

जनपद बांदा के पैलानी डेरा में वरीछा कार्यक्रम में शामिल होकर रिटायर्ड फौजी भोगनीपुर लौट रहा था। चलती कार से धुआं निकलता देख फौजी के पुत्र ने कार को यमुना पुल में ही रोक दिया। तभी कार सवार सभी लोग तेजी से कार से बाहर निकल गए और देखते ही देखते कार आग का गोला बनकर धू-धूकर जल उठी। सूचना पर पहुंचे दमकल दस्ते ने आग पर काबू पाया।


इससे कानपुर-सागर हाईवे पर जाम लग गया। भोगनीपुर निवासी रिटायर्ड फौजी सतीश चंद्र ने बताया कि बांदा जनपद के पैलानी डेरा में उनकी रिश्तेदारी है। शुक्रवार को वरीछा कार्यक्रम शामिल होकर पत्नी कमला देवी, पुत्र महेश, विशेष, बहू नीलम और पुत्री शशि के साथ लौट रहे थे। कार उनका पुत्र महेश ड्राइव कर रहा था।

महेश ने बताया कि कार पुल पार करने ही वाली थी कि अचानक उसमें धुआं भरने लगा। किसी अनहोनी की आशंका पर कार को पुल में ही रोक दिया और सभी लोगों को आनन-फानन में कार से सुरक्षित निकालकर दूर खड़ा कर दिया। बस देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। यमुना नदी पुल पर आग लगने की खबर मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी रेहान अपने कर्मचारियों के साथ पहुंचे और आग बुझाई गई।

Related Articles

Back to top button