![](https://nishpakshpratidin.com/wp-content/uploads/2023/11/WhatsApp-Image-2023-11-15-at-4.27.56-PM-780x470.jpeg)
बलिया। डाला छट्ठ को लेकर रसड़ा नगर पालिका परिषद की बैठक नगर अध्यक्ष विनय शंकर जायसवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि छट्ठ महापर्व पर नगर के चारो तरफ साफ सफाई के साथ चारो तरफ प्रकाश, चूना छिड़काव की व्यवस्था किया जायेगा। कहा कि श्रीनाथ बाबा सरोवर को दुल्हन की तरह सजाया जायेगा। इसके अलावा नगर के अन्य घाटों पर भी प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी। जिससे व्रती महिलाओं को कोई असुविधा न हो और साफ सफाई की समुचित व्यवस्था की जायेगी। इस दौरान श्रीनाथ मठ सरोवर को सफाई के लिए विशेष सफाई नायक के टीम को दिया गया।