सोमालिया: बारिश के कारण आई बाढ़ से कम से कम 31 लोगों की हुई मौत….

मोगादिशू (सोमालिया)। सोमालिया के विभिन्न हिस्सों में मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ से कम से कम 31 लोगों की मौत हुई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सूचना मंत्री दाउद अवीस ने रविवार को राजधानी मोगादिशू में संवाददाताओं से कहा कि अक्टूबर के बाद से बाढ़ के कारण लगभग पांच लाख लोगों को विस्थापित होना पड़ा है जबकि 12 लाख से अधिक लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

उन्होंने कहा कि विशेष रूप से दक्षिणी सोमालिया के गेडो क्षेत्र में नागरिक बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान हुआ है। मानवीय मामलों के समन्वय से संबंधित संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (ओसीएचए) ने बाढ़ से निपटने के लिए 2.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर की मदद दी है।

उसने बृहस्पतिवार को एक बयान जारी करके चेताया था कि 100 वर्षों में एक बार इतनी भीषण बाढ़ आने की आशंका रहती है।

ओसीएचए ने कहा कि भले ही सभी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हों, लेकिन इतने व्यापक पैमाने पर आई बाढ़ के प्रभाव को केवल कम किया जा सकता है, उस रोका नहीं जा सकता। ओसीएचए ने लोगों को बचाने के लिए ‘पूर्व चेतावनी और शीघ्र कार्रवाई’ की सिफारिश की है।

Related Articles

Back to top button