सीएम नीतीश ने अपने आवास पर मनाई दीपावली

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने आवास एक अनेक मार्ग में दीपावली की शाम में दीप जलाकर दीपावली का त्योहार मनाया।

अंधकार पर प्रकाश की विजय के पर्व दीपावली के मौके पर मुख्यमंत्री ने खुद अपने हाथ से दीप जलाए। मुख्यमंत्री के साथ उनके बेटे निशांत और सीएम हाउस में तैनात अधिकारी और कर्मी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी।

सीएम ने अपने संदेश में कहा कि “प्रकाश पर्व दीपावली के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। दीपावली अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। दीपावली को पारस्परिक सौहार्द्र, सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं”।

Related Articles

Back to top button