सावधानी से मनाएं दीपावली, प्रदूषण की भी हो चिंता : डा. मनोज

बलिया । दीपावली पर्व को लेकर जिले भर में उत्साह का वातावरण है। इस बीच प्रदूषण को लेकर भी लोगों में चिंता है। हालांकि, डॉक्टरों के मुताबिक थोड़ी सी सावधानी से दीपावली भी मनेगी और स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव नहीं पड़ेगा।

जिला चिकित्सालय में फिजिशियन डॉक्टर मनोज कुमार ने शनिवार को लोगों से अपील की है कि लोग दीपावली का त्योहार मनाएं लेकिन कुछ सावधानियां आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि जिले में प्रदूषण का स्तर महानगरों की अपेक्षा में काफी कम है। हालांकि, सुबह धुंध देखने से यह अनुमान लगाना मुश्किल नहीं है कि प्रदूषण का क्या हाल है।

डॉक्टर मनोज कुमार ने लोगों से अपील किया कि पटाखे कम जलाएं। उन्होंने जिला प्रशासन का भी ध्यान आकृष्ट कराया कि शहर में मानक के अनुसार चलाने वाले वाहन ही प्रवेश करें। अन्य वाहन प्रतिबंधित किए जाएं। दीपावली के पर्व के आसपास निर्माण कार्यों को रोक देना भी प्रदूषण से बचने का आसन रास्ता हो सकता है। साथ ही उन्होंने पराली जलाने पर भी प्रतिबंध लगाने की वकालत की। डा. कुमार ने कहा कि पटाखे फोड़ते समय सावधानी रखें। यदि कोई अंग जल जाए तो चिकित्सक से सलाह लेना चाहिए।

Related Articles

Back to top button