बड़े ही हर्षोल्लास के साथ आज मनाया जायेगा करवा चौथ का व्रत…

पति पत्नी के अद्भुत प्रेम आस्था और विश्वास का पर्व करवाचौथ

पीलीभीत।हाईटेक युग में करवा चौथ व्रत भी आधुनिक होता जा रहा है। जिस कारण इस पर्व पर आधुनिकता का रंग चढ़ता जा रहा है।कपड़े जेवर पूजा की थाली के साथ-साथ राजसी ठाट बाट और बाजार की रौनक साफ दिखाई देती है।निश्चल आस्था विश्वास प्रेम का पर्व सात फेरों सात वचनों को निभाने का पर्व कहा जाता है।पूरे जनपद के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं करवा चौथ का व्रत बड़े ही आस्था और उत्साह के साथ मानती हैं। पति की लंबी उम्र सौभाग्य की प्राप्ति के लिए इस दिन महिलाएं गणेश प्रतिमा की पूजा अर्चना करती हैं। इस आधुनिक युग में मेहंदी की जगह ले रहा है। टैटू स्टाइलिस्ट हुई छलानिया थाली व करबे करवा चौथ व्रत से पहले पत्नी अपने पति के लिए लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल ने एक अनोखी पहल की है। मेहंदी लगाने के लिए नगर में लगाए हैं। जगह जगह स्टॉल जिस पर महिलाएं युवतियों से लगवा रही है।मेहंदी स्टॉलो पर नगर पालिका अध्यक्ष स्वयं कर रहे हैं।निरीक्षण उनके द्वारा की गई इस अनोखी पहल की कर रहे हैं नगरवासी प्रशंसा ।

Related Articles

Back to top button