कांगड़ा। बीड़ बिलिंग से कल लापता हुए लखनऊ के प्रशिक्षु पैराग्लाइडर पायलट का आज सुबह शव मिला है। 28 साल के अभुदय वर्मा ने बिलिंग से शुक्रवार को उड़ान भरी थी। इसके कुछ देरी के बाद उनका ग्लाइड टेक ऑफ साइड की दूसरी तरफ क्रैश हो गया।
कल शाम मिला था ग्लाइडर
कल शाम को ग्लाइडर मिला था और आज सुबह उनका शव वहां से कुछ दूरी पर बरामद हुआ है। बता दें बीड़ बिलिंग घाटी पैराग्लाइडिंग के लिए प्रसिद्ध है। लोग इसे भारत की पैराग्लाइडिंग राजधानी के नाम से जानते हैं। आगे के विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है।