राज ठाकरे की चेतावनी- फ्री नहीं तो आग लगाएंगे

महाराष्ट्र :राज ठाकरे ने राज्य सरकार को धमकी दी कि अगर छोटे वाहनों को टोल शुल्क से छूट नहीं दी गई तो उनकी पार्टी के कार्यकर्ता राज्य में टोल बूथों को आग लगा देंगे। उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र में टोल वसूली राज्य के इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला है। मनसे नेता ने कहा, “महाराष्ट्र में टोल संग्रह राज्य के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा घोटाला है। मैं टोल संग्रह और इसके अन्य विवरणों की गहन जांच चाहता हूं।”

ठाकरे ने कहा कि मैंने अगले कुछ दिनों में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मिलने का समय मांगा है। देखेंगे कि उस बैठक में क्या निकलता है, अन्यथा उपमुख्यमंत्री (देवेंद्र फडणवीस) के बयान को ध्यान में रखते हुए, मनसे कार्यकर्ता हर टोल बूथ पर इकट्ठा होंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि चार, तीन और दोपहिया वाहनों से टोल न लिया जाए। अगर हमें रोका गया तो हम इसमें आग लगा देंगे।मनसे प्रमुख रविवार को फडनवीस के बयान का जिक्र कर रहे थे जिसमें डिप्टी सीएम ने कहा था कि छोटे वाहनों को टोल चुकाने से छूट दी गई है। उन्होंने दावा किया कि टोल बूथ कई राजनेताओं के लिए आजीविका का साधन हैं।

मनसे प्रमुख ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में सभी राजनीतिक दल राज्य में सत्ता में आए हैं, लेकिन उनमें से किसी ने भी महाराष्ट्र को टोल-मुक्त बनाने के अपने वादे को पूरा नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘उन्हें (नेताओं) हर दिन, हर सप्ताह और हर महीने टोल बूथ पर जमा राशि में से कुछ हिस्सा मिलता है। इसलिए टोल बूथ कभी बंद नहीं किए जाएंगे और आपको अच्छी सड़कें भी कभी नहीं मिलेंगी।’’

ठाकरे ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र में टोल शुल्क संग्रह राज्य के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा घोटाला है। मैं टोल शुल्क संग्रह और इससे जुड़ी अन्य जानकारियों की गहन जांच चाहता हूं।’’ मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा अदालत के समक्ष दायर याचिका वापस लिए जाने के बारे में पूछे जाने पर ठाकरे ने कहा, ‘‘ मुझे समझ नहीं आता कि उन्होंने यह फैसला क्यों किया। मेरे पास मुख्यमंत्री शिंदे के लिए एक सवाल है, जिन्होंने टोल शुल्क के खिलाफ याचिका दायर की थी, लेकिन अब उन्होंने इसे वापस ले लिया है।

Related Articles

Back to top button