सांसद संजय पर लगा आरोप फर्जी, बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित

2024 में इंडिया गठबंधन से चुनाव हार रही है मोदी सरकार

तानाशाही के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी

बलिया। 2024 में मोदी सरकार इंडिया गठबंधन से चुनाव हार रही हैं। इसी बौखलाहट में इंडिया की मजबूत आवाज संजय सिंह को गिरफ्तार किया गया है। यह बातें आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुशांत राज भारत ने रविवार को गड़वार रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर प्रेसवार्ता के दौरान कही। जिलाध्यक्ष ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा।
कहा कि आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह की ईडी द्वारा गिरफ्तारी से आम जनमानस में भारी रोष है। यह कार्रवाई, मोदी-अडानी के भ्रष्टाचार के खिलाफ इंडिया की मजबूत आवाज संजय सिंह कि आवाज को दबाने की साजिश है। कहा कि फर्जी शराब घोटाले के मुख्य अभियुक्तों ने 14 बार ईडी को बयान दिया। लेकिन उन बयानों में कभी संजय सिंह का नाम नही लिया। सांसद संजय सिंह कोई अंजान व्यक्ति नहीं हैं, क्या अभियुक्त को इतनी बार बयान देते हुए सांसद संजय सिंह का नाम याद नही आया? अचानक ईडी द्वारा अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त से सांसद संजय सिंह के खिलाफ बयान दिलवाया गया। महीने भर के अंदर अभियुक्त को जमानत मिल गई। ईडी ने उसकी जमानत का कोई विरोध नहीं किया। जमानत के कुछ दिन बाद ही उसको सरकारी गवाह बना दिया गया। 12 घंटे ईडी की रेड चली। जिसमे सांसद संजय सिंह के घर का कोना कोना छान मारा गया। फिर भी कुछ नहीं मिला। इसके बावजूद गिरफ्तार किया। जिला अध्यक्ष ने कहा सांसद संजय सिंह के खिलाफ ये पूरा मामला फर्जी, बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित है। हम लोग इससे डरने वाले नही हैं। पूरा देश सांसद संजय सिंह के साथ खड़ा है। मोदी की तानाशाही से डरने वाले नही हैं। इस तानाशाही के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी। इस मौके पर महासचिव सर्व दमन कुमार, अशोक कुमार गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button