वीरपुर तकिया गांव में मकान में काम कर रहे मजदूरों पर गिरी दीवार, एक की मौत

बलिया। वीरपुर तकिया गांव में शनिवार को मकान का काम कर रहे मजदूर के ऊपर अचानक दीवार का एक हिस्सा गिर पड़ा। जिससे दीवार के मलबे में दबकर एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरे मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद तत्काल घायलों को आसपास के लोगों द्वारा कुरेजी अस्पताल ले जाया गया। जिन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सको ने हीरा राजभर 54 कुकुरहां निवासी को मृत घोषित कर दिया। जबकि प्रमोद 42 का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दोनों मजदूर गडवार थाना क्षेत्र के वीरपुर तकिया गांव में बन रहे मकान में मजदूरी कर रहे थे। इसी बीच शनिवार की दोपहर छज्जा की ढलाई करते समय उसके बगल की पुरानी दीवार अचानक गिर गई। जिसमें दोनों मजदूर दब गए। अचानक हुए हादसे से मौके पर भगदड़ मच गई। इधर मजदूर के मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Related Articles

Back to top button