गणेश सेवा मंडल समिति ने किया पूजा अर्चना

छबीले चौहान
बदायूं।
श्री गणेश सेवा मंडल के तत्वावधान में होने वाले 20वें श्री गणेश महोत्सव प्रारंभ करने के लिए मंडल के सदस्यों ने भोला धाम में भूमि पूजन किया। पंडित हरिशंकर शर्मा ने वेदमंत्र उच्चारण के साथ भूमि पूजन किया।
संयोजक सुनील वार्ष्णेय, महामंत्री सुनील गुप्ता, शोभायात्रा प्रमुख नितेश वार्ष्णेय, मीडिया प्रभारी पंकज शर्मा, महिला मंडल की अध्यक्ष दीपमाला गोयल, आशु गुप्ता आदि ने पूजन में सहभागिता की। सभी ने आयोजन के निर्विघ्न रूप से संपन्न होने की प्रार्थना की। इससे पहले श्री गणेश सेवा मंडल की बैठक में महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की गई ।

कथावाचक, भगवान गणेश की मूर्ति, पंडाल और साउंड व्यवस्था, शोभायात्रा आदि के बारे में विचार विमर्श किया। इस अवसर पर श्री गणेश सेवा मंडल के अध्यक्ष वीरेंद्र वार्ष्णेय, इंदू सक्सेना, कृष्णा कश्यप, अर्चना गुप्ता, सीमा राठौर, राहुल राठौर, मनोज वैश्य आदि मौजूद रहे।

अलापुर (बदायूं)। थाना क्षेत्र के एक गांव के सामुदायिक केंद्र में किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
एक गांव निवासी व्यक्ति के मुताबिक 12 सितंबर की रात करीब दस बजे उसकी 16 वर्षीय बेटी अचानक घर से कहीं चली गई। कुछ देर बाद उन्होंने बेटी को घर से नदारद देखा तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी। वह रात भर किशोरी को तलाश करते रहे लेकिन 13 सितंबर की रात तक उसका पता नहीं चला।

आज सुबह किशोरी बदहवास हालत में घर लौटी तो उन्होंने उसके लापता होने का कारण पता किया। इस पर किशोरी ने बताया कि चंदन पुत्र नन्हे ने उसे कॉल करके सामुदायिक केंद्र में बुलाया। वहीं उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर अगले दिन तड़के नजदीक के एक ट्यूबवेल पर ले गया। उसे दिन भर और बीती रात को ट्यूबवेल पर रखा।

सुबह उसे ट्यूबवेल से भगा दिया। उसे जान से मारने की धमकी दी। उससे कहा कि अगर किसी को बताया तो वह जान से मार देगा। थाना पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शाम के समय आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया।
इधर, आरोपी के परिवार वालों का कहना है कि दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था। किशोरी स्वयं युवक के पास पहुंची थी और उसपर कहीं बाहर ले जाने का दबाव बना रही थी। इंस्पेक्टर हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विवेचना के तहत कार्रवाई होगी।

Related Articles

Back to top button