Gorakhpur News: पटीदार से हुआ विवाद- होली में फेंक दिया था रंग, महिला ने कर ली खुदकुशी- आखिर क्यों..

तिवारीपुर थाना क्षेत्र के बसियाडीह की जानकी और उनके पति मनोज दिव्यांग हैं। वे बोल नहीं पाते हैं। बताया जा रहा है कि होली के दिन जानकी के दस साल के बेटे ने पटीदारी की एक महिला पर रंग फेंक दिया था। इसको लेकर विवाद हो गया। शनिवार को भी इसको लेकर झगड़ा हुआ था। दूसरे पक्ष की महिला ने डायल 112 पर सूचना दी।तिवारीपुर इलाके में होली में रंग फेंकने को लेकर पटीदारों के बीच विवाद हो गया। एक पक्ष ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को रविवार को थाने पर पूछताछ के लिए बुलाया था। इसी बीच दूसरे पक्ष की एक महिला ने शनिवार रात में खुदकुशी कर ली। घर के कमरे में छत की कुंडी से लटका हुआ उसका शव मिला। तिवारीपुर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।महिला की पहचान तिवारीपुर क्षेत्र के बसियाडीह की जानकी (35) पत्नी मनोज के रूप में हुई। ससुर ने आरोप लगाया है कि पटीदार की धमकी से डरकर बहू ने खुदकुशी की है। उनका कहना है कि पुलिस ने थाने बुलाया तबसे वह डर गई थी। पटीदार अलग से उसे धमकी दे रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, तिवारीपुर थाना क्षेत्र के बसियाडीह की जानकी और उनके पति मनोज दिव्यांग हैं। वे बोल नहीं पाते हैं। बताया जा रहा है कि होली के दिन जानकी के दस साल के बेटे ने पटीदारी की एक महिला पर रंग फेंक दिया था। इसको लेकर विवाद हो गया।शनिवार को भी इसको लेकर झगड़ा हुआ था। दूसरे पक्ष की महिला ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस आई और दोनों पक्षों को रविवार को थाने पर आने के लिए कहा। इस बीच शनिवार रात में जानकी देवी ने अपने कमरे में फंदा लगा लिया। जानकी देवी चार बच्चों की मां थीं।पटीदारों के बीच आपस में रंग खेलने को लेकर विवाद हुआ था। मौके पर डायल 112 पुलिस गई थी। एक पक्ष की महिला ने प्रार्थना पत्र भी दिया था। किसी को थाने पर पूछताछ के लिए नहीं बुलाया गया था। महिला के बारे में पता चला है कि वह पहले भी खुदकुशी की कोशिश कर चुकी है। तहरीर मिलने पर जांच कर केस दर्ज किया जाएगा:

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Captcha loading...

Back to top button