
Holika Dahan Wishes: होली रंगों और खुशियों का त्योहार है. इससे ठीक एक दिन पहले फाल्गुन पूर्णिमा पर होलिका दहन मनाया जाता है. इस साल 13 मार्च को होलिका दहन सेलिब्रेट किया जाएगा. यह दिन अच्छाई पर बुराई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है. मकर संक्रांति से ही भारत में त्योहार मनाने का सिलसिला शुरू हो जाता है. लेकिन दीवाली के बाद लोग जिस त्योहार का बेसब्री से इंतजार करते हैं, वो है होली. फाल्गुन महीने लगने से ही इस त्योहार का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं. हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को रंगों वाली होली का त्योहार मनाया जाता है.
लेकिन इससे एक दिन पहले फाल्गुन पूर्णिमा को होलिका दहन का पर्व मनाया जाता है. इसे छोटी होली के नाम से भी जानते हैं. आज यानी 13 मार्च वाले दिन इस त्योहार को मनाया जाएगा. यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के तौर पर मनाया जाता है. लोग होलिका दहन को स्थानीय रीति-रिवाज के साथ मनाते हैं. वहीं, इस खास मौके पर आप अपनों को छोटी होली की बधाई भी दे सकते हैं.
होलिका दहन के लिए शुभकामना संदेश
होलिका दहन का पर्व आपके जीवन में खुशियों की बहार लाए. आपके जीवन में हर अंधकार को दूर करके, प्रकाश का वास हो. शुभ होलिका दहन!होलिका दहन के इस पावन अवसर पर, आपके जीवन में सफलता की नई राहें खुलें. होलिका दहन की ढेर सारी शुभकामनाएं!इस होलिका दहन पर जीवन में नया उजाला आए. होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं!
होलिका दहन के पर्व पर आपके जीवन में सुख-समृद्धि और शांति का वास हो. होलिका दहन की शुभकामनाएं!
होलिका दहन का पर्व आपके जीवन में समृद्धि का संचार करे. शुभ होलिका दहन!
होलिका दहन से नकारात्मकता का नाश हो और जीवन में सकारात्मकता का संचार हो. होलिका दहन की शुभकामनाएं!
इस होलिका दहन पर आपके जीवन से सारी मुश्किलें दूर हो जाएं और नए अवसर आएं. होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं!
अपनों को भेजें ये प्यार भरी शुभकामनाएं
होलिका दहन का यह पर्व आपके जीवन में हर बाधा को नष्ट करे. होलिका दहन की शुभकामनाएं!
इस होलिका दहन पर आपके जीवन से सारे दुःख दूर हो जाएं. शुभ होलिका दहन!
होलिका दहन का यह पर्व आपके जीवन को हर बुरी शक्तियों से मुक्त करे. शुभ होलिका दहन!
इस होलिका दहन पर आपके जीवन में खुशियां बरसें. होलिका दहन की शुभकामनाएं!
शायराना अंदाज में भेजें शुभकामनाएं
होली जली है बुराई के रूप में
बचे हैं प्रह्लाद सच्चाई के रूप में
खुश रहें आप दुनिया में हमेशा
होलिका दहन पर यही है कामना
होलिका दहन की शुभकामनाएं
होलिका दहन का पर्व है
इसमें जला दो अपना घमंड
नकारात्मकता और जलन
आओ मिलकर करें नया आगाज
होलिका दहन 2025
जले अहंकार, मिटे बैर-भाव
प्रेम से बढ़े अपनापन का चाव
होलिका दहन की यही पहचान
शुभ होलिका दहन 2025
क्या है महत्व
माना जाता है कि इस दिन राक्षसी होलिका का अंत हुआ था. प्रह्लाद को अग्नि में जलाने का प्रयास करने वाली होलिका स्वयं अग्नि में जलकर भस्म हो गई थी. होलिका दहन के त्योहार को अच्छाई और सच्चाई का प्रतीक माना जाता है.