सांसद मनोज तिवारी ने भाजपा विधायकों के साथ किया यमुना घाट का दौरा..

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी ने भाजपा विधायकों के साथ शुक्रवार को दिल्ली के सोनिया विहार के यमुना घाट का दौरा किया। उन्होंने इस दौरान यमुना सफाई के संबंध में अधिकारियों से बातचीत की। सांसद मनोज तिवारी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए कहा- कि आज सोनिया विहार दूसरा पुस्ता यमुना घाट का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया गया। यमुना रिवर फ्रंट का निर्माण एवं सौंदर्यीकरण किया जाएगा, जिससे घाट को और भव्य स्वरूप दिया जा सके। उन्होंने बताया- कि आने वाले दिनों में आरती, पूजन व सफाई व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने की योजना बनाई गई है।

ये भी पढ़ें…डांग विकास योजना में नए गांव जोड़ने के लिए जिला कलक्टरों से मांगे प्रस्ताव..

Chhath Puja: यमुना नदी में गंदगी देख भड़के मनोज तिवारी, बोले- दिल्‍ली सरकार  को बर्खास्‍त करे सुप्रीम कोर्ट - bjp mp manoj tiwari rides a boat in toxic  foam covered yamuna at
मनोज तिवारी ने कहा- कि चुनाव के समय भाजपा ने दिल्ली की जनता से यमुना रिवर फ्रंट बनाने का वादा किया था। यमुना नदी को दिल्ली की पहचान बनाने को भी कहा था। उन्होंने कहा- कि भाजपा जल्द ही सोनिया विहार क्षेत्र का सौंदर्यीकरण करेगी ताकि यहां रहने वाले नागरिकों को यमुना नदी के किनारे आने की सुविधा मिल सके और उनका जीवन बेहतर हो। तिवारी ने बताया- कि जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह यहां प्रचार के लिए आए थे, तब उन्होंने यमुना की सफाई को लेकर के चिंता जताई थी। भाजपा इस परियोजना को जल्द ही पूरा करने के लिए कामों में जुट गई है। इस दौरान करावल नगर से विधायक कपिल मिश्रा, जिला अध्यक्ष पूनम चौहान, निगम पार्षद अनुपम पांडे और बृजेश सिंह मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि यमुना की सफाई का कार्य भाजपा के घोषणा पत्र में सबसे अहम था। भाजपा ने दिल्ली की जनता से यमुना रिवर फ्रंट बनाने का वादा किया था।

Related Articles

Back to top button