Delhi Assembly Session: आज सदन में पेश होगी स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी कैग रिपोर्ट, सीएम करेंगी प्रस्तुत..

दिल्ली विधानसभा में आज स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी कैग रिपोर्ट पेश की जाएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इस रिपोर्ट को पेश करेंगी। इससे पहले शराब नीति पर रिपोर्ट पेश की गई थी, जिसे लेकर सियासी हंगामा हुआ था। दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, "आज अरविंद केजरीवाल के घोटालों की एक और CAG रिपोर्ट दिल्ली विधानसभा के पटल पर रखी जाएगी। अरविंद केजरीवाल ने किस तरह अस्पताल में सेवाओं के नाम पर दिल्ली को लूटने का काम किया था।"

Delhi Vidhan Sabha Session: दिल्ली विधानसभा में आज स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी कैग रिपोर्ट पेश की जाएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इस रिपोर्ट को पेश करेंगी। इससे पहले शराब नीति पर रिपोर्ट पेश की गई थी, जिसे लेकर सियासी हंगामा हुआ था। दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, “आज अरविंद केजरीवाल के घोटालों की एक और CAG रिपोर्ट दिल्ली विधानसभा के पटल पर रखी जाएगी। अरविंद केजरीवाल ने किस तरह अस्पताल में सेवाओं के नाम पर दिल्ली को लूटने का काम किया था।”

‘कोई भी विभाग ऐसा नहीं है जिसमें भ्रष्टाचार ना हुआ हो’

Delhi Assembly Session Live Delhi Vidhan Sabha Session Hindi Updates Delhi  Cag Report News - Amar Ujala Hindi News Live - Delhi Assembly Session Live:आज  सदन में पेश होगी स्वास्थ्य सेवाओं से
भाजपा विधायक सतीश उपाध्याय ने कहा, “जिस प्रकार की घोर अनियमितताएं शराब नीति में की गई, जनता की गाढ़ी कमाई को डुबा दिया गया। यह सभी विषय हैं जिस पर CAG की लंबी रिपोर्ट आई है। लोक लेखा समिति (PAC) में यह पूरा विषय जाएगा। अपने आप को पारदर्शी कहने वाली पार्टी (AAP) ने ही दिल्ली के लोगों के साथ धोखा किया और बड़ा भ्रष्टाचार किया। निश्चित रूप से दिल्ली के लोगों का एक-एक पैसा वापस लाने की हमारी पूरी तैयारी है।” उन्होंने आगे कहा, “इस(AAP की) सरकार की सबसे बड़ी बात यह थी कि सरकार नाम की कोई चीज ही नहीं थी। कोई भी विभाग ऐसा नहीं है जिसमें भ्रष्टाचार ना हुआ हो या गड़बड़ियां ना हुई हों।

‘आप नेता भ्रष्टाचारियों को भारत रत्न दिलाना चाह रहे थे’

Delhi Assembly Session First Session Of The Delhi Assembly Will Run From 24  To 27 February - Amar Ujala Hindi News Live - Delhi:क्या केजरीवाल की  बढ़ेंगी मुश्किलें? 24 फरवरी से दिल्ली
भाजपा विधायक अभय वर्मा ने गुरुवार को कहा- कि आप नेता इसी विधानसभा में कहते थे कि शिक्षा और स्वास्थ्य की क्रांति लाने वाले मनीष सिसोदिया व सत्येंद्र जैन को भारत रत्न देना चाहिए। सीएजी रिपोर्ट ने साफ कर दिया कि आप नेता अपने भ्रष्टाचारियों को भारत रत्न दिलाना चाह रहे थे। अब वह दिन गया। भ्रष्टाचार की कलाई खुल गई है।

केजरीवाल जहां हाथ लगाते थे, वहीं भ्रष्टाचार होता था: कपिल मिश्रा
मंत्री कपिल मिश्रा ने गुरुवार को सीएजी रिपोर्ट पर चर्चा के दौरान कहा कि घोटालों की सूची इतनी बड़ी है कि इसे खोलते-खोलते कई दिन निकल जाएंगे, झाड़ूवाला ही दारूवाला है। केजरीवाल जहां हाथ लगाते थे, वहीं भ्रष्टाचार होता था। सीएजी रिपोर्ट पर चर्चा पहले हो जानी चाहिए थी। वे मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हैं कि पहले ही सत्र में रिपोर्ट को पेश किया और सच सभी के सामने आ गया। अब एक-एक कर सारी रिपोर्ट आएंगी। आप विधायकों के निलंबन पर उन्होंने कहा कि नियमों को मानना व पढ़ना चाहिए। केजरीवाल और मनीष सिसोदिया वाला जमाना गया। कोई भी सदन में आएगा और तमाशा करेगा, यह नहीं होगा। सदन में दिल्ली के मुद्दों की चर्चा होगी।

सीएजी रिपोर्ट की परतें खोलने में जुटे भाजपा विधायक
विधानसभा सत्र के दौरान सीएजी रिपोर्ट की परत दर परत खोलने में सत्ता पक्ष के नेता जुटे हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता व मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने आप पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए आक्रामक तेवर अख्तियार किए हैं।बृहस्पतिवार को दोनों ने विधानसभा में दावा किया कि 10 साल में सीएजी की कोई भी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार ने विधानसभा में पेश नहीं की।

Related Articles

Back to top button