Delhi Assembly Session: सीएम रेखा पहुंचीं झंडेवालान मंदिर,अरविंदर सिंह लवली बने प्रोटेम स्पीकर.

नई दिल्ली, 24 फरवरी – दिल्ली विधानसभा में 25 फरवरी को कैग (CAG) की 14 लंबित रिपोर्ट्स पेश की जाएंगी। इन रिपोर्ट्स को लेकर कई महीनों से चर्चा चल रही थी और अब इन्हें विधानसभा में प्रस्तुत किया जाएगा। यह सत्र 27 फरवरी तक चलेगा, जिसमें 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर कार्यवाही स्थगित रहेगी। इस दौरान कैग की रिपोर्ट्स में वित्तीय और प्रशासनिक जांच से संबंधित महत्वपूर्ण विवरण होंगे, जिन्हें विधानसभा में प्रस्तुत किया जाएगा।

Delhi Assembly Session :नई दिल्ली, 24 फरवरी – दिल्ली विधानसभा में 25 फरवरी को कैग (CAG) की 14 लंबित रिपोर्ट्स पेश की जाएंगी। इन रिपोर्ट्स को लेकर कई महीनों से चर्चा चल रही थी और अब इन्हें विधानसभा में प्रस्तुत किया जाएगा। यह सत्र 27 फरवरी तक चलेगा, जिसमें 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर कार्यवाही स्थगित रहेगी। इस दौरान कैग की रिपोर्ट्स में वित्तीय और प्रशासनिक जांच से संबंधित महत्वपूर्ण विवरण होंगे, जिन्हें विधानसभा में प्रस्तुत किया जाएगा।

सत्र से पहले झंडेवालान मंदिर पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता..

अरविंदर सिंह लवली प्रोटेम स्पीकर नियुक्त, 24 फरवरी को होगा विधानसभा अध्यक्ष  का चुनाव - Arvinder Singh Lovely Appointed Protem Speaker of Delhi Assembly
विधानसभा सत्र शुरू में शामिल होने से पहले दिल्ली की नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता परिवार सहित दिल्ली के झंडेवालान मंदिर में पूजा अर्चना के लिए पहुंची हैं।

भाजपा विधायक अरविंदर सिंह लवली ने प्रोटेम स्पीकर पद की ली शपथ..

Arvinder Singh Lovely To Be Pro-tem Speaker Of Delhi Assembly - Amar Ujala  Hindi News Live - Delhi:अरविंदर सिंह लवली होंगे सदन में प्रोटेम स्पीकर, 24  फरवरी से शुरू हो सकता है
विधानसभा में सत्र शुरू होने से पहले भाजपा विधायक अरविंदर सिंह लवली ने राज निवास में दिल्ली विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ ली है। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने उन्हें शपथ दिलाई। दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र आज से शुरू होने जा रहा है।

दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता है आतिशी..

Delhi New Govt: बीजेपी ने अरविंद सिंह लवली को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी,  कांग्रेस छोड़ भाजपा में हुए थे शामिल - Haribhoomi

आम आदमी पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को विधायक दल का नेता चुना है। इसका फैसला रविवार को विधायक दल की बैठक में हुआ। पार्टी की तरफ से नियुक्त पर्यवेक्षक डॉ. संदीप पाठक की मौजूदगी में विधायक संजीव झा ने नेता प्रतिपक्ष के रूप में आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा। विधायक कुलदीप कुमार और जनरैल सिंह ने इसका समर्थन किया। इसके बाद पार्टी के सभी विधायकों ने आतिशी के नाम पर सहमति दे दी।

25 फरवरी को उपराज्यपाल सदन को करेंगे.. 

Delhi News Two Women Hold Top Position In Power And Opposition First Time  In History Of Delhi Assembly - Amar Ujala Hindi News Live - Delhi:सत्ता और  विपक्ष में शीर्ष पदों पर
25 फरवरी को सत्र का दूसरा दिन होगा। सबसे पहले उपराज्यपाल वीके सक्सेना मौजूदा सरकार के कार्यकाल में पहली बार विधानसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद कैग की 14 रिपोर्ट भी रखी जाएंगी। कई रिपोर्ट 2016 से पेंडिंग हैं जिनमें दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण मसले हैं। विशेष रूप से इन रिपोर्ट में दिल्ली के आबकारी विभाग से जुड़े तथ्यों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा, जिसमें शराब घोटाले के आरोपों की संभावना है। इसके अलावा, डीटीसी, मोहल्ला क्लीनिक, स्वास्थ्य विभाग और पब्लिक अंडरटेकिंग्स से जुड़ी रिपोर्ट भी पेंडिंग हैं।जनता की गाढ़ी कमाई का हिसाब पिछली सरकार को देना होगा : रेखा गुप्ता

Related Articles

Back to top button