Greater Noida News : बीएससी साइकोलॉजी की पढ़ाई भी जीबीयू में शुरू होगी,जानें पूरी डिटेल…

Greater Noida News : गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (GBU), ग्रेटर नोएडा, आगामी शैक्षणिक सत्र से BSc साइकोलॉजी कोर्स शुरू करने जा रहा है। इस कोर्स में 60 सीटें उपलब्ध होंगी, जिससे छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य, व्यवहारिक विज्ञान और संबंधित क्षेत्रों में गहरी समझ प्राप्त होगी।जीबीयू के अधिकारियों ने बताया- कि हर साल नए कोर्स की शुरुआत की जाती है। इस सत्र में बीएससी साइकोलॉजी की पढ़ाई भी जीबीयू में शुरू होगी। दाखिला कमेटी की बैठक में चर्चा हो चुकी है। इसके साथ ही वीकेंड एलएलएम और इंजीनियरिंग के कोर्सों में भी सीटें बढ़ाई जाएंगी।

ये भी पढ़ें…UP News : अज्ञात बदमाश ने संजय जायसवाल की फैक्ट्री पर की फायरिंग…

गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) में नए सत्र से बीएससी साइकोलॉजी का कोर्स शुरू होने वाला है। पहले सत्र में 60 सीटें होंगी। भारतीय पुनर्वास परिषद (आरसीआई) की ओर से कोर्स को संचालित करने की मान्यता दी गई है। विश्वविद्यालय में दाखिला कमेटी की हाल ही में हुई बैठक में कोर्स को संचालित करने की हरी झंडी दे दी गई है। जनपद के छात्रों को अब बीएससी साइकोलॉजी करने के लिए प्राइवेट कॉलेजों की ओर नहीं देखना होगा। उन्हें सस्ती फीस पर जीबीयू में ही प्रवेश मिल सकेगा। इसके लिए प्रवेश प्रक्रिया होगी।

ये भी पढ़ें…Sitapur News : रेकी करने वाले गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़..

जीबीयू के अधिकारियों ने बताया-हर साल नए कोर्स की शुरुआत की जाती है। इस सत्र में बीएससी साइकोलॉजी की पढ़ाई भी जीबीयू में शुरू होगी। दाखिला कमेटी की बैठक में चर्चा हो चुकी है। इसके साथ ही वीकेंड एलएलएम और इंजीनियरिंग के कोर्सों में भी सीटें बढ़ाई जाएंगी। काम करने वाले लोग वीकेंड प्रोग्राम में अधिक रूचि दिखा रहे हैं। वीकेंड एलएलएम में कई न्यायाधीश आगे की डिग्री के लिए पढ़ाई कर रहे हैं। इस सत्र में कई और भी कार्यक्रम में सीटें बढ़ाई जा सकती हैं।

ये भी पढ़ें…Ayodhya News : 26 फरवरी को अयोध्या में श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भारी- भीड़…

पहले से चल रहे बीए और बीएससी आनर्स के कोर्स..


जीबीयू में एप्लाइड साइकोलॉजी में बीए/बीएससी, एप्लाइड साइकोलॉजी में एमए/एमएससी के साथ कई स्नातकोत्तर डिप्लोमा कार्यक्रम संचालित हो रहे हैं। कुलसचिव डॉ विश्वास त्रिपाठी ने बताया कि हर साल कई नए कोर्स शुरू होते हैं। नए सत्र के लिए भी दाखिला कमेटी की बैठक आयोजित की गई थी, इसमें बीएससी साइकोलॉजी को शुरू करने के लिए चर्चा हुई है। मार्च के पहले सप्ताह में विश्वविद्यालय की ओर से जानकारी दी जाएगी।

ये भी पढ़ें..Aligarh News : पूर्व प्रोफेसर एचएस इसराइली भेजा जेल,कोर्ट में नहीं हो रहे थे पेश..

300 से अधिक विदेशी छात्र कर रहे पढ़ाई
गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में कई देशों के करीब 300 से अधिक छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने बताया वियतनाम, श्रीलंका, लॉउस, थाईलैंड, वर्मा के साथ दक्षिण एशिया के कई देशों के छात्र बुद्ध स्टडीज में पढ़ाई कर रहे हैं। इसके साथ ही पीएचडी भी कर रहे हैं।

ये स्कूल हो रहे संचालित..
गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, स्कूल ऑफ़ बायोटेक्नोलॉजी, स्कूल ऑफ इनफॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी, स्कूल ऑफ़ इंजीनियरिंग, स्कूल का ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंस, स्कूल ऑफ वोकेशनल स्टडीज एंड अप्लाइड साइंस, स्कूल ऑफ लॉ जस्टिस एंड गवर्नेस और स्कूल आफ बुद्धिस्ट स्टडीज एंड सिविलाइजेशन संचालित हो रहे हैं।

Back to top button