
UP Weather Today :उत्तर प्रदेश में आगामी पांच दिनों तक तापमान में वृद्धि की संभावना है, जिससे गर्मी बढ़ सकती है। हालांकि, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। यूपी में मौसम लगातार गर्म बना हुआ है। शुक्रवार को हुई हल्की बारिश भी बहुत राहत नहीं दे सकी। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए पूर्वानुमान जारी किया है।
ये भी पढ़ें..UP : मंत्री सुरेश खन्ना बोले- आउटसोर्सिंग मैन पावर में आरक्षण की व्यवस्था..

प्रदेश में शुक्रवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला। राज्य के कई हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। कुछ इलाकों में हल्के बादल छाए रहे, जिससे मौसम में नमी रही। मौसम विभाग के अनुसार पांच दिनों तक पूरे प्रदेश में कहीं बारिश के आसार नहीं हैं। 27 फरवरी को पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं शुक्रवार को वाराणसी में अधिकतम तापमान सबसे अधिक 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
ये भी पढ़ें..UP : मंत्री सुरेश खन्ना बोले- आउटसोर्सिंग मैन पावर में आरक्षण की व्यवस्था..

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान में वृद्धि हुई है। लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी और आगरा जैसे शहरों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान भी बढ़ा है। इसके अलावा प्रदेश के कई इलाकों में हवा की रफ्तार सामान्य से धीमी रही, जिससे गर्मी का अहसास अधिक हुआ। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 8-10 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलीं, जबकि पश्चिमी यूपी में हवा की रफ्तार और भी कम रही। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश के कई जिलों में तापमान बढ़ने के आसार हैं। मौसम में इस बदलाव से लोगों को सुबह-शाम हल्की ठंड का अहसास हो सकता है।
ये भी पढ़ें..UP : मंत्री सुरेश खन्ना बोले- आउटसोर्सिंग मैन पावर में आरक्षण की व्यवस्था..
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में अचानक तापमान बढ़ोतरी देखने को मिली। वाराणसी के अलावा प्रयागराज में अधिकतम तापमान 32.9, लखनऊ में 30.5, कानपुर में 31.2, बहराइच में 30.6, गोरखपुर में 30.2, सुल्तानपुर में 31.4, आगरा में 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।