Sitapur News : जानें कितने उपनिरक्षकों के पद का हुआ तबादला !

Sitapur News : उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में आज पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई है। जिले में चार उपनिरीक्षकों का तबादला किया गया है। इस संबंध में एक आदेश जारी कर दिया गया है, जिसमें नए पदस्थापना स्थानों का उल्लेख किया गया है। पुलिस विभाग के सूत्रों के अनुसार, यह तबादला विभागीय कार्यों को बेहतर तरीके से चलाने और पुलिस व्यवस्था को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। तबादला किए गए उपनिरीक्षकों में कुछ का नाम पहले ही चर्चाओं में था, जबकि अन्य अधिकारियों के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है। अधिकारियों ने कहा- कि यह तबादला विभागीय व्यवस्था को मजबूत करने और सेवा में सुधार के लिए एक सामान्य प्रक्रिया है। नए पदस्थापित अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं, और उन्हें जल्द ही अपने-अपने क्षेत्रों में काम शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें...HathrasPolice:हाथरस पुलिस को मिली बड़ी सफलता,पकड़े गए कई बदमाश!

जिले में तैनात चार उपनिरीक्षकों का तबादला किया गया है। रामकोट की चौकी मधुबन बिहार इंचार्ज प्रभात गुप्ता और कस्बा प्रभारी सिधौली कौशल किशोर ट्विंकल को लाइन हाजिर किया गया है। पैंतेपुर चौकी प्रभारी आशीष तिवारी को मधुबन बिहार चौकी प्रभारी बनाया गया है। पीआरओर पुलिस दिनेश सिंह पीआरओ एसपी बनाया गया है। सूत्रों के मुताबिक ऐसी चर्चा है कि उपनिरीक्षक प्रभात गुप्ता को थानाध्यक्ष रामकोट ने हटवा देने की चेतावनी दी थी। ऐसा माना जा रहा है कि खनन के मामले में विवेचना कर रहे प्रभात पर उनके उच्चाधिकारी जबरन गलत विवेचना करने की बात कह रहे थे। इसको लेकर कुछ दिन पूर्व चौकी इंचार्ज और थानाध्यक्ष में बहस भी हुई थी। इसके बाद ही थानाध्यक्ष ने उनको हटाने की बात कही थी।

Related Articles

Back to top button