
Hathras Police : उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में पुलिस ने पशु चोरी की घटनाओं में शामिल छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि अन्य बदमाशों को बिना किसी खून-खराबे के पकड़ा गया। सभी गिरफ्तार आरोपी पूर्व से आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहे हैं और उनका क्राइम रिकोर्ड है। पुलिस के अनुसार, बदमाश पशुओं की चोरी करके उन्हें दूसरे जिलों में बेचने का काम करते थे। जानकारी मिलने पर पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया था। जैसे ही पुलिस टीम ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, बदमाशों ने पुलिस पर हमला करने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी और एक बदमाश को गोली लगी।
ये भी पढ़ें..Delhi CM Oath: शीशमहल में रहने को तैयार नहीं रेखा गुप्ता!

गिरफ्तार बदमाशों के खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है, और पुलिस उनसे अन्य चोरी की घटनाओं के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से चोरी किए गए कई पशु भी बरामद किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने इस गिरफ्तारी को बड़ी सफलता बताया है और कहा कि आगे भी इस तरह के आपराधिक गैंगों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
ये भी पढ़ें…Delhi CM Oath: शीशमहल में रहने को तैयार नहीं रेखा गुप्ता!
थाना हाथरस जंक्शन पुलिस टीम ने पशु चोरों से हुई मुठभेड़ में छह अभियुक्तो को गिरफ्तार किया है। एक अभियुक्त के गोली लगी है। दबोचे गए अभियुक्तों ने बताया कि 27 जनवरी की रात गांव जैतपुर में एक घर से तीन भैंस व 18 फरवरी की रात में गांव नगला भट्टा मेंडू में एक घर से तीन भैंस चोरी कर रुई की पैंठ में बेच दिया। उससे मिले रुपयों को आपस में बराबर-बराबर बांट लिया।
ये भी पढ़ें…Delhi CM Oath: शीशमहल में रहने को तैयार नहीं रेखा गुप्ता!

20 फरवरी को हाथरस जंक्शन पुलिस को चैकिंग के दौरान सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध पशु चोरी की फिराक में चंदनपुर से वाहनपुर रोड की तरफ जा रहे हैं। सूचना पुलिस टीम ने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया, परन्तु वह नहीं रुके। बदमाशों ने पुलिस पर फायर किया । बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड़ में छह अभियुक्तों को दबोच लियाय। जिनमें से एक गोली लगने से घायल हुआ है।
ये भी पढ़ें…UP Assembly : किसान और महिलाओं के लिए खजाना खोलेगी योगी सरकार!
ये हुए गिरफ्तार..

- मियां जान उर्फ पप्पू पुत्र करीम खां निवासी मेवली थाना हाथरस जंक्शन
- शरीफ उर्फ चीपा पुत्र सुल्तान निवासी मेवली थाना हाथरस जंक्शन
- शाहरुख उर्फ फुंसियां पुत्र समीरा निवासी मेवली थाना हाथरस जंक्शन
- शाहरुख उर्फ गीदड़ पुत्र नूरमोहम्मद निवासी मेवली थाना हाथरस जंक्शन
- मुशीर उर्फ तोतला पुत्र चमन निवासी मेवली थाना हाथरस जंक्शन
- शाहरुख उर्फ भालू पुत्र भूरा निवासी मेवली थाना हाथरस जंक्शन
- ये भी पढ़ें…UP Assembly : किसान और महिलाओं के लिए खजाना खोलेगी योगी सरकार!
ये हुआ बरामद..

- 1 तमंचा 315 बोर
- 2 खोखा कारतूस 315 बोर
- 1 जिंदा कारतूस 315 बोर
- 1 पिस्टल 32 बोर
- 2 खोखा कारतूस 32 बोर
- 2 चाकू
- 24700 रुपए