
Jhansi News : उत्तर प्रदेश के हाथरस से एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं…जंहा एक और दुखद और शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां साले की सगाई में पत्नी के डांस करने से नाराज पति ने आत्महत्या कर ली। यह घटना एक घरेलू विवाद से जुड़ी हुई है, जो इस स्तर तक पहुंच गई कि पति ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर दी। घटना के बारे में जानकारी मिली है कि पत्नी ने साले की सगाई समारोह में डांस किया, जिससे पति नाराज हो गया। यह विवाद घर में बढ़ा और बाद में स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि पति ने आत्महत्या कर ली। यह पूरी घटना परिवार के लिए बहुत बड़ी शोकसंतप्त स्थिति बन गई है, और उनके लिए यह एक अप्रत्याशित और असहनीय हादसा है। परिवार और आसपास के लोग इस घटना को लेकर स्तब्ध हैं। यह घटना यह दर्शाती है कि घरेलू विवादों और रिश्तों में तनाव के कारण कभी-कभी ऐसी जटिल और दर्दनाक घटनाएँ घटित हो जाती हैं। इस घटना ने यह भी उजागर किया है कि रिश्तों में संवाद और समझ की अहमियत कितनी होती है, और छोटी-छोटी बातों को लेकर रिश्तों में टकराव से बचने की जरूरत है।
ये भी पढ़ें…Hathras News : आलू की पैदावार से, किसानों के चेहरे मुरझाए !

मप्र के ग्वालियर निवासी राजा वंशकार यहां तालपुरा में नेहरू पार्क के साथ परिवार के साथ रह रहा था। इसी मोहल्ले में उसकी पत्नी का मायका भी है। पत्नी ने बताया- कि पति राजा वंशकार फर्नीचर की दुकान पर काम करते थे। वह शराब पीने के आदी थे और नशे में उसके और बच्चों के साथ अक्सर मारपीट करते थे। पत्नी ने बताया- कि शनिवार को उसके भाई विपिन की सगाई थी। वह पहले सगाई में शामिल होने के लिए तैयार नहीं थे। साले की शादी में जीजा के न आने पर रिश्तेदार क्या सोचेंगे, जिसके चलते जिद कर उन्हें सगाई में लाए थे।
ये भी पढ़ें…MahaKumbh : महाकुंभ जंक्शन पर कुछ मिनट तक मची रही अफरा- तफरी !

वहां उन्होंने खूब शराब पी और फिर झगड़ा करने लगे। उसके व बच्चों के साथ मारपीट भी की। इसके बाद चाबी लेकर घर चले गए। सुबह पता चला कि घर के बाहर पेड़ पर फंदा लगाकर उन्होंने जान दे दी। मौत की सूचना पर राजा के परिजन ग्वालियर से झांसी पहुंच गए। उनका बताया कि सगाई समारोह में पत्नी डीजे पर डांस कर रही थी। मना करने पर वह नहीं मानी तो झगड़ा हो गया। इसके बाद राजा से मारपीट की गई। तब वह घर चला गया था। इसके बाद उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। मृतक की शादी करीब पांच साल पहले हुई थी। उसकी चार साल की एक बेटी और दो साल का बेटा है। इस मामले में नवाबाद थाने के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया- कि युवक पिछले डेढ़ माह से यहां रह रहा था। प्रथम दृष्टया उसने आत्महत्या की है। मामले की जांच जारी है।