महिला शिक्षको ने डांडिया व गरबा नृत्य की मनोरम छटा बिखेरी

पीलीभीत। शहर में स्थित एक मैरिज हॉल में शिक्षिका परिणीता सिंह के तत्वावधान में नवरात्रि के शुभ अवसर पर महिला शिक्षकों द्वारा डांडिया व गरबा नृत्य की मनोरम छटा बिखेरी गई हैं।
भक्ति संगीत से सजे कार्यक्रम का आरम्भ गौरी-गणेश पूजन के उपरान्त विधिवत दीप प्रज्जवलित कर किया गया है। कार्यक्रम कई गीतों पर आकर्षक डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया। महिला शिक्षको ने ढोल बाजे ढोल बाजे की ढोली तारो ढोल बाजे,नगाड़ा संग ढोल बाजे जैसे अन्य फिल्मी – गैर फिल्मी गीतों पर गरबा नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में लकी ड्रा का भी आयोजन किया गया जिसमें बन मिनट खेल में अंजू विजेता रही हैं।लकी ड्रा में शताक्षी बंसल और वर्षा सक्सैना विजेता रही हैं। हाउजी में पूनम सहगल,यामिनी मिश्रा,शिवाली सक्सेना विजेता रही हैं।कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिक्षिका पूनम सहगल,राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका डॉक्टर निराजना शर्मा,ममता गंगवार,गीता रानी,बिंदु शिवाली,आरती,प्रीती, रत्न,सपना गोखलानी, सौम्या, विभा, प्रिया, अर्चना, मोनिका सहित कई शिक्षिकाएं मौजूद रही।कार्यक्रम में पहुंची सभी महिला शिक्षकों का परिणीता सिन्हा ने आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button