रहीमाबाद में सेंध लगाकर जेवर व नगदी समेट ले गए चोर

मलिहाबाद,लखनऊ। रहीमाबाद क्षेत्र में चोरो ने सेंध लगाकर नगदी तथा सोने चांदी के जेवर समेट ले गए। पीड़िता ने पुलिस को अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।

रहीमाबाद के धनाखेड़ा मजरे गौंदा मुअज्जमनगर गांव निवासिनी बिंदु देवी पत्नी स्वर्गीय सोनपाल ने पुलिस को तहरीर दी है की शुक्रवार रात वह परिवार के साथ सोई थी। देवर सूरज रात करीब एक बजे सौंच के लिए उठे थे। जब वह घर के पीछे गए तो दीवार में सेंध लगी थी। सेंध लगा देख देवर सूरज ने सोर मचाया तो सभी जग गए। बिंदु देवी ने कमरे में जाकर देखा तो छोटा बक्सा गायब था जिसमे सोने चांदी के जेवर रक्खे थे। लोगों द्वारा जब आसपास खेतों में देखा गया तो बक्सा का सारा सामान बिखरा पड़ा था। ग्रामीणों ने कंट्रोल रूम पर पुलिस को चोरी की सूचना दी। पीड़िता के मुताबिक अज्ञात चोर सोने का माला, झुमकी, अंगूठी, कमर पेटी चांदी की, पायजेब, छह बिछिया, तथा बीस हजार की नगदी समेटकर फरार हो गए। घटना स्थल की जांच पड़ताल कर पुलिस ने साक्ष्य जुटाए। शनिवार को पीड़िता बिंदु देवी ने रहीमाबाद पुलिस को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया जिसपर थाना अध्यक्ष अनुभव सिंह ने मुकदमा दर्ज करते हुए चोरों की तलाश सुरु कर दी है।

Related Articles

Back to top button